रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 का परिणाम जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी अपने ट्रेड टेस्ट और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के परिणाम सीजी पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। परिणाम जारी होने के साथ ही भर्ती प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण चरण पूरा हो गया है।
कांस्टेबल (ड्राइवर) और कांस्टेबल (ट्रेड्समैन) पदों के लिए लिखित परीक्षा छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (सीजी व्यापम) द्वारा आयोजित की गई थी। लिखित परीक्षा और पीईटी में सफल उम्मीदवारों को ट्रेड टेस्ट में शामिल किया गया था, जो निर्धारित केंद्रों पर संपन्न हुआ।
जारी किए गए परिणाम में उम्मीदवारों के लिखित परीक्षा के अंक, पीईटी प्रदर्शन, ट्रेड टेस्ट के अंक और समग्र रैंकिंग शामिल है। इससे अभ्यर्थियों को अपने चयन की स्थिति और आगे की प्रक्रिया का स्पष्ट अंदाजा मिलेगा।
अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे मेडिकल परीक्षण और दस्तावेज़ सत्यापन से संबंधित आगामी कार्यक्रमों की जानकारी के लिए सीजी पुलिस और सीजी व्यापम की आधिकारिक वेबसाइटों पर नियमित रूप से अपडेट चेक करते रहें।




