रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गुरुवार को रायपुर, मुंगेली और दुर्ग में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह 11 बजे रायपुर स्थित आयुर्वेदिक कॉलेज में मेगा हेल्थ कैंप का शुभारंभ करेंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री सुबह 11.50 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपैड से मुंगेली के लिए रवाना होंगे। मुंगेली पहुंचकर वे ग्राम सेतगंगा और लालपुर में आयोजित गुरु घासीदास जयंती समारोह में शामिल होंगे।
दोपहर 3.50 बजे मुख्यमंत्री दुर्ग के लिए प्रस्थान करेंगे। शाम को भिलाई नगर स्थित सतनाम भवन में गुरु घासीदास जयंती एवं गुरुपर्व कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद रात 8 बजे अनुसूचित जनजाति बालक छात्रावास में आयोजित समारोह में उनकी उपस्थिति रहेगी। मुख्यमंत्री रात 8.40 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे।




