CM Sai visits Janjgir-Champa and Mahasamund today: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जांजगीर-चांपा और महासमुंद जिले का महत्वपूर्ण दौरा करेंगे। उनके दौरे की शुरुआत आज सुबह 11:35 बजे रायपुर पुलिस ग्राउंड से हेलीकॉप्टर द्वारा उड़ान भरने से होगी। मुख्यमंत्री दोपहर 12:15 बजे जांजगीर-चांपा जिले के खोखरा भांठा, जांजगीर में पहुंचेंगे, जहां वे कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे।
CM Sai visits Janjgir-Champa and Mahasamund today: मुख्यमंत्री साय खोखरा में स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का उद्घाटन करेंगे, साथ ही कचहरी चौक में हसदेव क्रेटर्स हब का भी लोकार्पण करेंगे। इसके बाद वे दोपहर 12:55 बजे जांजगीर स्थित हाई स्कूल ग्राउंड में पहुंचेंगे, जहां वे विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री इस अवसर पर कलेक्टोरेट परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे।
Read Also- बिलासपुर के बेलगहना वन क्षेत्र में बाघिन के विचरण से मचा हड़कंप, वन विभाग अलर्ट
CM Sai visits Janjgir-Champa and Mahasamund today: मुख्यमंत्री का कार्यक्रम अपराह्न 2:30 बजे से जारी रहेगा, जब वे पुलिस लाइन हेलीपेड खोखरा भांठा से हेलीकॉप्टर द्वारा महासमुंद जिले के ग्राम मचेवा के लिए प्रस्थान करेंगे। 3:15 बजे मुख्यमंत्री महासमुंद स्थित स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय के प्रांगण में पहुंचेंगे, जहां वे विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण, भूमिपूजन और शिलान्यास करेंगे।




