रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोमवार को मंत्रालय में कार्यालयीन कार्यों में व्यस्त रहेंगे। दोपहर 12:55 बजे सीएम हाउस से मंत्रालय के लिए रवाना होंगे और अपराह्न 1:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक कार्यालयीन कार्य निपटाएंगे। शाम 5:00 बजे मंत्रालय से निवास लौटेंगे।
शाम 7:20 बजे रायपुर एयरपोर्ट से ओडिशा के लिए रवाना होंगे। झारसुगुड़ा के शकुंतला पैलेस में करीब आधे घंटे रुकने के बाद रात्रि 9:55 बजे झारसुगुड़ा से रायपुर वापस लौटेंगे।




