Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा

    April 28, 2026

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    April 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, May 7
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » छत्तीसगढ़ में बाल विवाह : 11 जिले संवेदनशील, तीन चरणों में चलेगा जागरूकता अभियान

    छत्तीसगढ़ में बाल विवाह : 11 जिले संवेदनशील, तीन चरणों में चलेगा जागरूकता अभियान

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareDecember 8, 2025 छत्तीसगढ़ No Comments2 Mins Read

    रायपुर। छत्तीसगढ़ में बाल विवाह की दर राष्ट्रीय औसत की तुलना में लगभग आधी है, लेकिन राज्य के 11 जिलों को अत्यंत संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वे 5 के अनुसार राज्य में बाल विवाह की दर 12 प्रतिशत है, जबकि राष्ट्रीय औसत 23.3 प्रतिशत है। सूरजपुर में यह दर 34.3 प्रतिशत तक पहुंच गई है। इसी तरह बलरामपुर, कोरिया, जशपुर और मुंगेली में भी बाल विवाह के मामले 20 से 30 प्रतिशत के बीच हैं, जो राज्य के अन्य जिलों की तुलना में काफी अधिक है।

    संवेदनशील जिलों में रामानुजगंज, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरबा, कबीरधाम, गरियाबंद, जशपुर और नारायणपुर के चुनिंदा गांवों की पहचान की गई है। इन क्षेत्रों को बाल विवाह मुक्त बनाने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

    अभियान तीन चरणों में संचालित होगा। पहले चरण में स्कूलों, कॉलेजों और शैक्षणिक संस्थानों में जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा। दूसरे चरण में मंदिर, मस्जिद, चर्च और गुरुद्वारों जैसे धार्मिक स्थलों सहित विवाह से जुड़े बैंक्वेट हॉल, बैंड बाजा, कैटरिंग और डेकोरेशन सेवाओं पर फोकस रहेगा। तीसरे चरण में बाल विवाह रोकथाम के लिए ग्राम पंचायतों, नगर निकायों और समुदाय स्तर पर भागीदारी और जिम्मेदारी को मजबूत किया जाएगा।

    जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन ने 2030 तक एक लाख गांवों को बाल विवाह मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा है। संगठन से जुड़े समूहों ने दावा किया है कि पिछले एक साल में छत्तीसगढ़ में 3935 बाल विवाह रोकने में सफलता मिली है। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने भी बाल विवाह उन्मूलन के लिए 100 दिवसीय सघन जागरूकता अभियान शुरू किया है, जिसका समापन 8 मार्च 2026 को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर होगा।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू

    एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.