CM Mohan Yadav at Ratapani Tiger Reserve: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज प्रदेश सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर मध्यप्रदेश के 8वें टाइगर रिजर्व रातापानी का शुक्रवार को उद्घाटन किया। लोकार्पण के अवसर पर जंगल की विरासत को सुरक्षित रखने के लिए जागरुकता हेतु सीएम ने कोलार के नजदीक गोल जोड़ से एकांत पार्क तक युवाओं की ‘विरासत से विकास की अनूठी दौड़’ बाइक रैली को हरी झंडी दिखाई। डॉ. यादव के साथ अभिनेता व निदेशक रणदीप हुड्डा भी शामिल हुए। दोनों ने इस दौरान बाइक रैली में बुलेट भी चलाई।
इसके बाद सीएम मोहन यादव कुशाभाऊ ठाकरे हॉल पहुंचे जहां उन्होंने भोपाल को 630 करोड़ की सौगात दी। उन्होंने इस दौरान संभाग के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इसमें राजधानी से लेकर जिला मुख्यालयों तक विकास कार्यों की प्रदर्शनी देखी गई।
Read Also- स्कूल बना अखाड़ा: वर्चस्व को लेकर आपस में भिड़े 9-10वीं के छात्र, बाहर से साथियों को बुलाकर बेदम पीटा, घटना CCTV में कैद
‘जंगल का राजा लायन नहीं टाइगर’, बोले सीएम
CM Mohan Yadav at Ratapani Tiger Reserve: कार्यक्रम के दौरान सीएम डॉ. यादव ने कहा कि मुझे आज तक नहीं समझ आया कि टाइगर और लायन में जंगल का राजा लायन कैसे हो सकता है। जंगल का राजा तो टाइगर ही होता है। दोनों में मूल अंतर यह है कि टाइगर अपने भोजन के लिए खुद शिकार करता है। जबकि लायन अपना शिकार खुद नहीं करता। बाकी लोग शिकार करते हैं, वह खाता है।
‘टाइगर करता है अपने क्षेत्र की निगरानी’: सीएम
सीएम ने कहा, “टाइगर रोज शाम को 4 बजे अपने पूरे एरिया की निगरानी करता है कि कहीं कोई घुसपैठिया तो नहीं आया। उसके उलटा लायन की जिंदगी में वह अपने परिवार में विश्वास करते हैं। वे परिवार में अपनी मादाओं के साथ रहता है। वह अपना शिकार खुद नहीं करता। बाकी लोग शिकार करते हैं, वह खाता है।
Read Also- कमलनाथ ने आयुष्मान योजना को बताया ‘सफेद हाथी’, कहा- 196 बीमारियों को निजी अस्पतालों ने इलाज से किया बाहर
‘कांग्रेसी करते हैं नादानी की बात’
इस दौरान सीएम ने फिल्म वीर सावरकर में की गई रणदीप हुड्डा की एक्टिंग की तारीफ की। उन्होंने कहा- दुर्भाग्य के साथ कहना पड़ रहा है कि कांग्रेस से कई लोग आज भी उनके बारे में नादानी की बात करते हैं।
रातापानी में 96 बाघ
CM Mohan Yadav at Ratapani Tiger Reserve: रातापानी टाइगर रिजर्व एकमात्र लैंडस्केप बन गया है, जहां 96 बाघों ने उपस्थिति दर्ज कराई गई है। रातापानी टाइगर रिजर्व लैंडस्केप में वर्ष 2026 में होने वाली गणना में 150 से अधिक बाघ अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। इसके साथ ही 2026 तक मध्य प्रदेश में बाघों की संख्या 1100 के आसपास हो सकती है। इसका सर्वे रातापानी टाइगर रिजर्व से शुरू होगा रातापानी में इस समय 12 से अधिक बाघिन शावकों के साथ मूवमेंट कर रही हैं। इनकी संख्या तकरीबन 30 है। एमपी में फिलहाल 785 बाघ मौजूद हैं।




