आशीष पदमवार
Khabarwaad Bijapur: जिला कलेक्टर अनुराग पांडे ने बीजापुर शहर के जेलबाड़ा में स्थित सरकारी शराब दुकान में गुरुवार को दोपहर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दो यूवकों द्वारा अवैध रुप से परिवहन करते हुए 59 नग अंग्रेजी पौव्वा एवं 12 नग बियर जब्त किया गया। इस संबंध में जिला आबकारी अधिकारी को कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
Read also: MDH और एवरेस्ट के मसालों पर नेपाल ने लगाया बैन, ब्रिटेन ने भी इंडियन मसालों को लेकर सख्त निगरानी का किया ऐलान
वहीं सेल्समेन और मदिरा दुकान कर्मचारियों को सख्त निर्देश देते हुए अधिक मात्रा में शराब बेचने एवं निर्धारित दर से अधिक कीमत पर शराब बेचते पाए जाने पर नौकरी से निकालने एवं आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश मौके पर उपस्थित जिला आबकारी अधिकारी को दिए। कलेक्टर ने सीसीटीवी फुटेज का भी निरीक्षण किया।
Read also: कुएं में गिरा तेंदुआ, घंटों की मशक्कत के बाद निकाला गया बाहर
दुकान पहुंचे ग्राहकों से अधिक दर पर शराब नही खरीदने यदि दुकानदार निर्धारित कीमत से ज्यादा की मांग करे तो उनकी शिकायत करे तत्काल कार्रवाई होगी। कलेक्टर ने कहा कि किसी भी तरह से अवैध रुप से शराब की बिक्री होते पाए जाने पर सख्त कार्रवाई होगी।




