Khabarwaad kanker: कांकेर के ग्राम सारवंडी में बुधवार देर रात 2 बजे तेंदुआ कुएं में गिर गया। कुएं में 8 फीट पानी था। रात भर तेंदुआ जान बचाने के लिए तैरने रहा और थक गया।
Read Also: MDH और एवरेस्ट के मसालों पर नेपाल ने लगाया बैन, ब्रिटेन ने भी इंडियन मसालों को लेकर सख्त निगरानी का किया ऐलान
सूचना के बाद वन विभाग की टीम पहुंची और मचान बनाकर कुएं में उतारी तो डरा सहमा तेंदुआ उस पर चढ़ गया। उसने चिकन भी नहीं खाया। डीएफओ के मुताबिक कुआं बस्ती के बीच हैं, ऐसे में 18 घंटे बाद उसे रात 8 बजे सीढ़ी लगाकर निकाल लिया गया।




