Khabarwaad Korba: कोरबा जिले में चिटफंड कंपनी के डायरेक्टर की इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि विचाराधीन कैदी लंबे समय से बीमार चल रहा था। उसे बीपी और हार्ट की परेशानी थी।
Read Also: पीडिया मुठभेड़ मामला, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष संतराम नेताम ने SC के न्यायाधीश की अध्यक्षता में की जांच की मांग, जानिए और क्या कहा
जानकारी के मुताबिक कोलकाता निवासी विचारधीन कैदी अबीर कुंडू (57) बीपी और हार्ट की परेशानी से ग्रसित था। शुरूआत में विचाराधीन कैदी जगदलपुर जेल में बंद था । चार दिन पहले ही उसे कोरबा जेल में शिफ्ट किया गया था। यहां भी उसकी तबीयत ठीक नहीं रहती थी। आज शाम को अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। जेल प्रबंधन द्धारा तत्काल जिला मेडिकल लाया गया। जहां जांच के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Read Also: स्वाति मालीवाल बदसलूकी केस : दिल्ली पुलिस ने विभव कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की
घटना की जानकारी जिला प्रशासन और उच्च अधिकारियों को दे दी गई है। फिलहाल आगे की कार्रवाई जारी है। अबीर कुंडू चिटफंड कंपनी का डायरेक्टर था। ठगी के कई आरोप लगे हैं। जगदलपुर में मामला चल रहा था, जहां प्रकरण खत्म होने के बाद कोरबा जेल में शिफ्ट किया गया। बालको थाने में 2015 में इसके खिलाफ मामला दर्ज है।




