अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में एक कॉलेज छात्रा का दिनदहाड़े अपहरण हो गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है। बीकॉम सेकंड ईयर की छात्रा खुशी दुबे कॉलेज से घर के लिए निकली थी, तभी कार सवार युवकों ने उनका अपहरण कर लिया। यह घटना मणिपुर थाना क्षेत्र की है।
महिला सशक्तिकरण के प्रति हमारी सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: समाज की प्रगति के लिए महिलाओं का सशक्तिकरण आवश्यक – मुख्यमंत्री साय
छात्रा के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है ताकि आरोपियों की पहचान हो सके।
जशपुर जिले में सामूहिक कन्या विवाह कार्यक्रम, शामिल हुए सीएम, 353 नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद




