भिलाई। रिसाली नगर निगम में कांग्रेस के 5 पार्षदों ने भाजपा का दामन थाम लिया है, जिससे कांग्रेस के राजनीतिक किले में सेंधमारी हुई है। अब भाजपा के पास कुल 20 पार्षद हो गए हैं, जबकि कांग्रेस में महापौर शशि सिन्हा के पास केवल 20 पार्षद बच गए हैं। इस घटनाक्रम से महापौर शशि सिन्हा अब अल्पमत में आ चुकी हैं, और भाजपा दावा कर रही है कि आने वाले समय में और भी कांग्रेस पार्षद भाजपा में शामिल हो सकते हैं, जिससे भाजपा महापौर की कुर्सी पर काबिज हो सकती है।
CGMSC Scam: EOW की विशेष अदालत ने सुनाया अहम फैसला, सात दिन की पुलिस रिमांड पर भेजे गए पांचों आरोपी
आज भाजपा में शामिल होने वालों में दो महापौर परिषद के सदस्य—परमेश्वर कुमार (MIC, वार्ड-34) और चंद्रप्रकाश निगम (MIC, वार्ड-20)—के अलावा तीन महिला पार्षद भी शामिल हैं। ये पार्षद हैं: सरिता देवांगन (वार्ड-14), ईश्वरी साहू (वार्ड-15), और सारिका प्रेमचंद साहू (वार्ड-3)। सभी ने दुर्ग ग्रामीण के विधायक ललित चंद्राकर के निवास पहुंचकर भाजपा की सदस्यता ली। भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक भी इस मौके पर उपस्थित थे, और सभी नए सदस्यों का भाजपा का गमछा पहनाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया।
food department raid: मिनरल वाटर पैकेजिंग फैक्ट्री में खाद्य विभाग की दबिश, संयंत्रों पर छापेमारी की




