Chhattisgarh Latest Hindi News: रायपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग को मार्च 2026 तक नक्सल मुक्त बनाने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा संयुक्त रूप से चलाए जा रहे अभियान को अब राजनीतिक समर्थन भी मिलने लगा है। जहां इस अभियान की विपक्ष द्वारा पहले आलोचना की जाती रही है, वहीं अब वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री धनेंद्र साहू ने इसे जनहित में जरूरी बताते हुए समर्थन व्यक्त किया है।
धनेंद्र साहू ने हाल ही में दिए एक बयान में कहा, “हर प्रदेशवासी चाहता है कि बस्तर नक्सल मुक्त हो।” इस बयान को सकारात्मक संकेत मानते हुए प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने साहू से फोन पर बातचीत की और उनके विचारों की सराहना की।
Read Also- नशा करने से मना करने पर युवक पर जानलेवा हमला, चाकू मारकर आरोपी फरार
Chhattisgarh Latest Hindi News: फोन वार्ता के दौरान गृहमंत्री शर्मा ने बस्तर में नक्सलवाद के खात्मे के लिए चल रही रणनीति, सुरक्षा बलों की कार्रवाई, और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्वास योजनाओं की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि नक्सल पीड़ित परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास उपलब्ध कराए जा रहे हैं। धनेंद्र साहू ने सरकार के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए भरोसा दिलाया कि “नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में हम सब सरकार के साथ हैं। यह प्रदेश और देश दोनों के भविष्य के लिए आवश्यक है।”
Read Also- छत्तीसगढ़ में मेरठ से भी ज्यादा प्रो हो गया मामला: शादी से पहले ही होनेवाले पति की प्रेमी संग मिलकर हत्या
‘सरकार के अच्छे कार्यों का समर्थन आदर्श राजनीति’- डिप्टी सीएम अरुण साव
Chhattisgarh Latest Hindi News: विजय शर्मा और धनेंद्र साहू के बीच हुई इस संवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि विपक्ष द्वारा सरकार के जनहितैषी कार्यों का समर्थन करना आदर्श राजनीति का उदाहरण है। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में आतंकवाद, नक्सलवाद और अलगाववाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई चल रही है।” साथ ही, साव ने कांग्रेस के कुछ नेताओं द्वारा नक्सल मोर्चे पर सरकार को विफल ठहराने की कोशिशों की आलोचना करते हुए कहा, “जिन लोगों ने वर्षों तक नक्सलवाद को बढ़ावा दिया, उनकी बयानबाजी से उनकी मानसिकता साफ झलकती है।”
Read Also- मौत की रफ्तार : बाइक सवार को मारी टक्कर, तीन की मौत, मरने वालों में दुधमुंहा बच्चा भी, बाकी घायलों का इलाज जारी
‘संविधान की चिंता सत्ता जाने के बाद’ — कांग्रेस की यात्रा पर कटाक्ष
कांग्रेस की ‘संविधान बचाओ यात्रा’ पर तीखा प्रहार करते हुए अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस ने वर्षों तक सत्ता, स्वार्थ और वोट बैंक की राजनीति के लिए संविधान की अनदेखी की। उन्होंने कहा, “आज जब कांग्रेस सत्ता से बाहर है और अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रही है, तभी उन्हें संविधान की याद आ रही है। यह यात्रा केवल जनता को भ्रमित करने की एक कोशिश है।”




