सरगुजा। जिले के बतौली के NH 43 पर हादसे की खबर सामने आ रही है. तेज रफ्तार स्कार्पियों ने युवक को ठोकर मार दी..घटना में तीन लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में दुधमुंहा बच्चा भी शामिल हैं. जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं. सूचना पर रघुनाथपुर पुलिस मौके पर पहुंची. वहीं घटना के बाद से चालक फरार हैं.
CG Weather Update Today: प्रदेश में गर्मी से मिली राहत, अगले 3 दिनों तक तेज आंधी-तूफान और बारिश की चेतावनी
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की सुबह करीब 8 बजे तेज रफ्तार एर्टिगा कार ने बाइक सवार दंपत्ति को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला और मासूम सड़क पर दूर जा गिरे और मौके पर ही दम तोड़ दिया. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया. घायलों में शामिल विनोद कुमार ने अस्पताल में दम तोड़ दिया. जबकि अन्य लोगों का इलाज जारी हैं. जबकि कार चालक संतोष पैंकरा और एक युवती को घायल अवस्था में 112 की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सीतापुर भेजा गया। मृतक परिवार दमगड़ा पेटला का निवासी था। इधर, सीतापुर पुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुट गई है। हादसे ने क्षेत्र में गहरा शोक और आक्रोश पैदा कर दिया है।
नशा करने से मना करने पर युवक पर जानलेवा हमला, चाकू मारकर आरोपी फरार




