CG Weather Update Today: रायपुर। भीषण गर्मी से जूझ रहे प्रदेशवासियों को बीते कुछ दिनों में मौसम ने थोड़ी राहत जरूर दी है। रायपुर सहित कई इलाकों में शुक्रवार को हल्की ठंडक का एहसास हुआ, लेकिन दिन ढलते-ढलते गर्मी ने फिर से दस्तक दे दी। अब मौसम विभाग ने शनिवार से एक बार फिर तेज आंधी-तूफान और बारिश की संभावना जताई है, जिससे मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।
Read Also- नशा करने से मना करने पर युवक पर जानलेवा हमला, चाकू मारकर आरोपी फरार
CG Weather Update Today: मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, अंबिकापुर, भिलाई, बालोद, दंतेवाड़ा, बीजापुर, राजनांदगांव और बलौदाबाजार सहित कई जिलों में अगले 2-3 दिनों तक तेज हवाओं के साथ अंधड़ और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है, खासकर खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े वाहनों को लेकर सावधानी बरतने को कहा गया है।
Read Also- मुख्यमंत्री आज करेंगे AI डाटा सेंटर पार्क का भूमिपूजन
CG Weather Update Today: विशेषज्ञों का मानना है कि प्रदेश में मौसम में यह परिवर्तन पश्चिमी विक्षोभ और दक्षिणी हवाओं के सक्रिय होने के कारण हो रहा है। इससे वातावरण में नमी बढ़ गई है और हल्की ठंडक का अनुभव हो रहा है। यह मौसमी बदलाव अगले कुछ दिनों तक जारी रह सकता है। इस दौरान तेज हवा और बिजली गिरने जैसी घटनाओं की आशंका को देखते हुए लोगों को आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है। विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों में काम करने वाले किसान और खुले इलाकों में मौजूद लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है।




