Khabarwaad Durg: पुलिस ने पावर हाउस के मछली मार्केंट में हुए हत्या की गुत्थी आखिरकार सुलझा ली है। पुलिस ने 2 साल बाद एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आपको बता दें कि मार्केट में सोने को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद आरोपी ने हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी नागपुर भाग गया था, लेकिन 2 साल बाद वह वापस भिलाई लौट आया। तभी छावनी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया
Read Also: रात 10 बजे के बाद डीजे बजाने वालों की खैर नहीं, पकड़ाएं तो होगी कार्रवाई
जानकारी के मुताबिक 1 सिंतबर 2022 की रात पावर हाउस के मछली मार्केट के पास मोहम्मद फिरोज नाम के व्यक्ति की लाश मिली थी। उसके सिर पर चोट के निशान मिले थे। आरोपी ने पत्थर को सिर पर पटककर मोहम्मद फिरोज की हत्या की थी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। छावनी पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच में लिया था।
Read Also: कांग्रेस उम्मीदवार कन्हैया कुमार के साथ मारपीट, माला पहनाने आए युवक ने मारा थप्पड़
पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि मृतक के अलावा शहजाद खान उर्फ शहजादा नाम का युवक भी वहां सोता था। जो कि कोरबा जिले के चिमनीभाठा ट्रांसपोर्ट नगर का रहने वाला है। पुलिस ने कई बार उसके घर पर दबिश दी, लेकिन युवक गायब मिला है। अब पुलिस ने उसे संदेही मानकर उसकी तलाश जारी रखी गई. इस दौरान पुलिस को पता चला कि 2 साल बाद भिलाई में शहजादा को देखा गया है। पुलिस तुरंत बताए हुए स्थान पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में लिया गया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी मोहम्मद फिरोज ने हत्या की बात कबूल की. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ हत्या की धारा 302 के तहत कार्रवाई कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।




