दुर्ग। दुर्ग पुलिस द्वारा डोगरगढ़ जाने वाले पदयात्रियों और वाहन चालकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया यह कदम बहुत ही सराहनीय है। एसपी जितेन्द्र शुक्ला के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) ऋचा मिश्रा और उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) सदानंद विध्यराज के नेतृत्व में पुलिस ने कुम्हारी से अंजोरा बाईपास तक सुरक्षित कॉरिडोर तैयार किया है।
अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा: 4-5 अप्रैल को रायपुर और बस्तर का दौरा करेंगे केंद्रीय गृहमंत्री
इस कोरिडोर के अंतर्गत, 30 मार्च से 6 अप्रैल तक 24 घंटे पेट्रोलिंग की व्यवस्था की गई है, जिसमें 04 पेट्रोलिंग वाहन तैनात किए गए हैं। यह वाहन न केवल यातायात नियंत्रण करेंगे, बल्कि पीए सिस्टम के माध्यम से पदयात्रियों को मार्ग पर चलने के लिए सही दिशा निर्देश भी देंगे, ताकि किसी प्रकार की कोई अव्यवस्था न हो। साथ ही, यह सुनिश्चित किया जाएगा कि मार्ग में कोई अवरोध उत्पन्न न हो और यातायात सुचारू रूप से चलता रहे।
TRAIN ACCIDENT: कटक के निर्गुंडी के पास बड़ा रेल हादसा: कामाख्या एक्सप्रेस की 11 बोगियां पटरी से उतरीं, हादसे में कई घायल
पदयात्रियों के लिए निर्धारित मार्ग की जानकारी भी दी गई है, जिसमें कुम्हारी टोल प्लाजा से लेकर अंजोरा बाईपास तक का रूट शामिल है, जिसमें प्रमुख स्थानों जैसे सिरसा गेट, डबरापारा तिराहा, खुशीरपार तिराहा, मुर्गा चौक, और अन्य स्थानों का उल्लेख किया गया है।




