Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    BA-LLB छात्रों को बड़ी राहत, गुरु घासीदास यूनिवर्सिटी ने रद्द किया री-एग्जाम

    July 24, 2026

    राजीव भवन विवाद: FIR के विरोध में खम्हारडीह थाने के बाहर कांग्रेस का धरना, भाजपा नेताओं पर भी केस की मांग

    July 23, 2026

    स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित, सरकार ने हड़ताली अतिथि शिक्षकों को दिया 27 जुलाई तक का समय

    July 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • BA-LLB छात्रों को बड़ी राहत, गुरु घासीदास यूनिवर्सिटी ने रद्द किया री-एग्जाम
    • राजीव भवन विवाद: FIR के विरोध में खम्हारडीह थाने के बाहर कांग्रेस का धरना, भाजपा नेताओं पर भी केस की मांग
    • स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित, सरकार ने हड़ताली अतिथि शिक्षकों को दिया 27 जुलाई तक का समय
    • NEET मुद्दे पर कांग्रेस पर बरसे प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, बोले— छात्रों के आंदोलन को राजनीति की भेंट चढ़ाया
    • छत्तीसगढ़ में सड़क सुरक्षा के लिए आईआईटी मद्रास के साथ हुआ ऐतिहासिक एमओयू
    • 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते महिला आरक्षक रंगे हाथ गिरफ्तार
    • रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने लोकसभा में उठाया किसानों की फसल खरीदारी का मुद्दा
    • डिजिटल सुशासन की राह पर छत्तीसगढ़: सेवा सेतु पर 35 विभागों की 564 सेवाएं, AI और भारतनेट से मिलेगी नई रफ्तार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Friday, July 24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » Crime News in Raigarh: चोरों ने शासकीय कॉलोनी के दो मकानों को बनाया निशाना, गहने और नकदी समेत लाखों का माल पार

    Crime News in Raigarh: चोरों ने शासकीय कॉलोनी के दो मकानों को बनाया निशाना, गहने और नकदी समेत लाखों का माल पार

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareSeptember 29, 2024 trending No Comments4 Mins Read
    Raigarh News
    Raigarh News

    Crime News in Raigarh:  छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक बार फिर से अज्ञात चोरों ने शासकीय कालोनी के दो सुने मकानों को निशान बनाते हुए नगदी रकम के अलावा सोनें चांदी के जेवरात समेत 4 लाख 38 हजार 500 रूपये की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। पीड़ितों की शिकायत के बाद पुलिस अपराध दर्ज कर उनकी पतासाजी में जुट गई है।

    इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पहली घटना में पीएचई विभाग में उप अभियंता के पद पर पदस्थ महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह हाउसिंग बोर्ड कालोनी मदनपुर खरसिया क्वार्टर नं. जी. टाईप रूम नं. 08 में अपनी बडी दीदी के साथ रहती है। पीड़िता ने बताया कि वह 26 सितंबर की सुबह करीबन 10 बजे अपनी दीदी के साथ पारिवारिक कार्यक्रम में अपने गांव गई थी जहां से 27 सितंबर को वापस अपने घर पहुंची तो देखा कि दरवाजे में लगा ताला नही था कुन्डी टूटा हुआ था।

    Read Also-  आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की हत्या की गुत्थी सुलझी, पति निकला पत्नी का हत्यारा, वजह जानकर आप भी रह जायेंगे हैरान

    Crime News in Raigarh:  पीडिता जब कमरे के अंदर गई तो उसने देखा कि घर का सारा सामान अस्त-व्यस्त हालत में बिखरा पड़ा था और आलमारी खुला हुआ था, साथ ही लॉकर टूटा हुआ था। आलमारी के अंदर रखा 10 ग्राम सोने का सिक्का 01 नग, 200 ग्राम चांदी का सिक्का 04 नग, नगदी रकम 70 हजार रूपये समेत तकरीबन 1 लाख 63 हजार 500 रूपये को अज्ञात चोर चोरी कर फरार हो गए। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने इस मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है।

    इसी तरह की दूसरी घटना में छाल क्षेत्र के ग्राम साजापाली में प्रधान पाठक के पद पर पदस्थ घनश्याम पटेल ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह हाउसिंग बोर्ड कालोनी मदनपुर के क्र्वाटर नं. एचबीएच-6 में अकेले रहता है। उसकी पत्नी धमरजयगढ़ क्षेत्र में अतिथि शिक्षक के रूप में कार्यरत है, जो कि बीच-बीच में खरसिया के मदनुपर में स्थित क्र्वाटर में आना जाना करती है। पीड़ित शिक्षक ने बताया कि वह अपने क्र्वाटर से मोटर सायकल से आना जाना करता है। इस दौरान कभी वह वहीं रूक जाता है। शिक्षक ने बताया कि एक सप्ताह पहले खरसिया से अपने ड्यूटी पर गया था जहां बारिश होनें के पश्चात वह एक सप्ताह तक वहीं रूक गया था।

    Read Also-  त्यौहार को देखते 6 स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन

    Crime News in Raigarh:  27 सितंबर को जब वह अपने अपने कालोनी के वाटसअप ग्रुप में समाचार देखा कि हाउसिंग बोर्ड कालोनी मदनपुर खरसिया में चोरी हुआ है तब उन्होंने चोरी के संबंध में मेरे पडोसी से फोन के माध्यम से पूछताछ किया तो पता चला कि उनके भी रूम के दरवाजे का कुन्डी टुटा हुआ है ताला नही लगा है। तब पीड़ित शिक्षक हाउसिंग बोर्ड कालोनी अपने रूम आया तो उसने देखा कि दरवाजे का कुन्डी दुटा हुआ था ताला नही था।

    अंदर रूम जाकर देखा समान एवं कपडा अस्त व्यस्त हालत में बिखरा पड़ा था। कमरे के ड्रेसिंग टेबल के अंदर रखे 55 हजार तथा आलमारी के अंदर रखा 17.9 सोना का माला, 3 ग्राम का सोना का अंगुठी, 3 ग्राम सोना का कान का टाप्स, 2 ग्राम सोना का लाकेट 55 तोला चांदी का पायल कुल जुमला 2 लाख 75 हजार की चोरी हो चुकी थी। अज्ञात चोरों ने सुने मकान का फायदा उठाकर यहां भी लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। बहरहाल चोरी के दोनों ही मामलों में खरसिया पुलिस अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 305 बीएनएस 331 (4) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर अज्ञात चोरों की पतासाजी में जुट गई है।

    Read Also-  प्रोफेसर से मारपीट के मामले में चैतन्य से पूछताछ पर सांसद विजय बघेल की दो टूक, कहा- चाहे भूपेश बघेल का बेटा हो या बेटी, दोषियों पर कार्रवाई होगी…

    इसी तरह की तीसरी घटना लैलूंगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम नहरकेला का है। पीड़ित रोहित कुमार गुप्ता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि कल सुबह वह मेहमानी में छाताबर ओडिसा गया हुआ था। जहां से आज सुबह वह अपने घर पहुंचा तो देखा कि उसके घर के कमरे का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखने पर उसने पाया कि उनके घर का पेटी का भी ताला टूटा हुआ था। अज्ञात चोरों ने पेटी में रखे नगदी रकम 12 हजार रूपये लेकर फरार हो गए थे। पीड़ित ने बताया कि अज्ञात चोर बीती रात छत की तरफ से आंगन में उतरकर उनके घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया है। बहरहाल पीड़ित युवक रोहित कुमार गुप्ता ने चोरी रिपोर्ट लैलूंगा थाने में कराई है जिस पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 305 (4) के तहत अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    cg raigarh raigarh raigarh latest news raigarh news raigarh news cg raigarh news channel raigarh news in hindi raigarh news today raigarh news video raigarh today news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    BA-LLB छात्रों को बड़ी राहत, गुरु घासीदास यूनिवर्सिटी ने रद्द किया री-एग्जाम

    प्रदेश में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी

    शेयर मार्केट में रकम दोगुनी करने का झांसा देकर 2 करोड़ से अधिक की ठगी, पति-पत्नी गिरफ्तार

    NEET पेपर लीक पर प्रदेश में सियासी संग्राम, रायपुर में तनाव, बिलासपुर में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

    अपहरण, लूट और हत्या मामले में तीन दोषियों को उम्रकैद, 10-10 हजार का जुर्माना

    बिलासपुर: किन्नर की हत्या कर सड़क किनारे फेंका शव, जांच में जुटी पुलिस

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.