भिलाई। सुपेला पुलिस और एंटी साइबर क्राइम यूनिट (एसीसीयू) ने संयुक्त कार्रवाई कर बंधन बैंक की नेहरू नगर शाखा (सुपेला) में खोले गए 27 म्यूल अकाउंट के जरिए साइबर ठगी करने वाले गिरोह के 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
इन खातों के माध्यम से साइबर फ्रॉड से प्राप्त 1 करोड़ 20 लाख 57 हजार 549 रुपये का अवैध लेन-देन किया गया था। केंद्रीय गृह मंत्रालय के “समन्वय” पोर्टल से मिली जानकारी के आधार पर कार्रवाई की गई।
पुलिस ने सभी 27 खाताधारकों के खिलाफ भादंस की धारा 317(2), 318(4) तथा 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। शेष आरोपियों की तलाश और खातों को फ्रीज करने की प्रक्रिया जारी है।




