नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में चल रहे स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) की समय सीमा एक सप्ताह बढ़ा दी है। आयोग के अनुसार अब अंतिम मतदाता सूची 14 फरवरी 2026 को प्रकाशित की जाएगी।
आयोग द्वारा जारी जानकारी के मुताबिक मतदाता जोड़ने और हटाने की प्रक्रिया यानी वोटर वेरिफिकेशन का एन्यूमरेशन पीरियड अब 11 दिसंबर तक जारी रहेगा, जबकि पहले इसकी अंतिम तिथि 4 दिसंबर निर्धारित थी। इसी प्रकार ड्राफ्ट मतदाता सूची, जिसे 9 दिसंबर को जारी किया जाना था, अब 16 दिसंबर को प्रकाशित की जाएगी।
बता दें कि बिहार के बाद देश के 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में SIR प्रक्रिया 28 अक्टूबर से शुरू हुई है। इस दौरान मतदाता सूची को अपडेट किया जाएगा, नए पात्र मतदाताओं के नाम जोड़े जाएंगे और सूची में मौजूद त्रुटियों को सुधारा जाएगा।




