Delhi liquor scam: राउज ऐवन्यू कोर्ट ने दिल्ली शराब नीति से जुड़े मनी लांड्रिंग के मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 12 जुलाई तक बढ़ा दी है। बुधवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल वीडियो कांफ्रेंसिंग से रॉउज एवन्यू कोर्ट में पेश हुए थे। दूसरी ओर, आबकारी मामले में कथित घोटाले से जुड़े सीबीआई मामले में अरविंद केजरीवाल ने जमानत के लिए दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया।
Delhi liquor scam: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आबकारी मामले में कथित घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार के सीबीआई मामले में जमानत के लिए दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि वह सीबीआई द्वारा जांच किए जा रहे दिल्ली आबकारी नीति मामले में जमानत की मांग करने वाली अरविंद केजरीवाल की याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई करेगा।
Read Also- मुख्यमंत्री ने लॉन्च किया ‘लोकपथ मोबाइल एप’, जानें क्या है इसकी खासियत
केजरीवाल की याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई करेगा हाईकोर्ट
Delhi liquor scam: अरविंद केजरीवाल के वकील रजत भारद्वाज ने जमानत याचिका कल सुनवाई करने की मांग करते हुए कहा कि आवेदक को अवैध हिरासत में लिया गया था। हमने याचिका दायर कर दी है। कोर्ट ने कहा कि हम मामले पर शुक्रवार को सुनवाई करेंगे। दिल्ली उच्च न्यायालय ने बुधवार को कहा कि वह कथित आबकारी नीति घोटाले के संबंध में सीबीआई द्वारा दर्ज भ्रष्टाचार मामले में जमानत मांगने वाली दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई करेगा।
केजरीवाल की ओर से पेश हुए अधिवक्ता रजत भारद्वाज ने कहा कि आवेदक को कानून की उचित प्रक्रिया का पालन किए बिना अवैध हिरासत में लिया गया था और उन्होंने जमानत याचिका दायर की है।
Read Also- हाथरस में सत्संग के बाद भगदड़, 122 की मौत, आयोजक पर FIR
26 जून को सीबीआई ने तिहाड़ से किया था अरेस्ट
जब वकील ने गुरुवार को सुनवाई के लिए याचिका तय करने पर जोर दिया, तो न्यायमूर्ति मनमोहन ने कहा कि न्यायाधीश को कागजात देखने दें। हम इसे अगले दिन सुनेंगे। केजरीवाल को सीबीआई ने 26 जून को तिहाड़ जेल से अरेस्ट किया है। वह फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। सीबीआई की चुनौती देने वाली उनकी याचिका उच्च न्यायालय के समक्ष लंबित है। अदालत ने नोटिस जारी कर सीबीआई को जवाब दाखिल करने को कहा था और मामले को 17 जुलाई को बहस के लिए सूचीबद्ध किया था।




