Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    PM आवास के बाहर प्रदर्शन पर सियासत तेज, सीएम साय ने कांग्रेस को घेरा

    July 22, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल: स्वस्थ माताएं, स्वस्थ बच्चे और कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ के लिए बनेगी समन्वित रणनीति

    July 22, 2026

    प्रशासनिक सेवा जनता की सेवा का माध्यम, पद नहीं: राज्यपाल रमेन डेका

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • PM आवास के बाहर प्रदर्शन पर सियासत तेज, सीएम साय ने कांग्रेस को घेरा
    • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल: स्वस्थ माताएं, स्वस्थ बच्चे और कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ के लिए बनेगी समन्वित रणनीति
    • प्रशासनिक सेवा जनता की सेवा का माध्यम, पद नहीं: राज्यपाल रमेन डेका
    • साय कैबिनेट का बड़ा फैसला : तृतीय श्रेणी पदों की सीधी भर्ती में अग्निवीरों को 10% आरक्षण, खाद की सुचारू आपूर्ति के लिए बनेगी मंत्री-मंडलीय उप समिति
    • प्रदेश में खेती-किसानी जोरों पर- राज्य में 33.50 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में लक्ष्य का 69 प्रतिशत बोनी पूर्ण
    • मुख्यमंत्री साय से लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात : 14वें इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई चर्चा
    • राज्यपाल के स्वेच्छानुदान से बना शबरी वाचनालय, जनजातीय छात्राओं को मिला अध्ययन का आधुनिक केंद्र
    • छत्तीसगढ़ में बढ़ते सड़क हादसों पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार-एनएचएआई से मांगा जवाब
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, July 22
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » मैनपाट में बादल फटने जैसी बारिश से तबाही: पुल-पुलिया बहे, बाइक सवार लापता, घुनघुट्टा डेम के सभी गेट खोले गए

    मैनपाट में बादल फटने जैसी बारिश से तबाही: पुल-पुलिया बहे, बाइक सवार लापता, घुनघुट्टा डेम के सभी गेट खोले गए

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJuly 25, 2025 trending No Comments3 Mins Read
    मैनपाट में बादल फटने जैसी बारिश से तबाही: पुल-पुलिया बहे, बाइक सवार लापता

    सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के मैनपाट इलाके में बीती देर रात हुई भीषण बारिश ने जमकर तबाही मचाई। करीब दो घंटे में 122 मिमी बारिश दर्ज की गई, जिससे नदी-नालों में अचानक बाढ़ आ गई। अंबिकापुर-मैनपाट मार्ग पर स्थित मछली नदी के पुल पर पानी इतना बढ़ गया कि पुल की रेलिंग तक बहने लगा। इस दौरान पुल से गुजर रहे कई बाइक सवार बाढ़ में बह गए। एक युवक तैरकर बाहर निकल आया, लेकिन दो अन्य युवकों के लापता होने की आशंका है। भारी बारिश से कई पुल-पुलियाएं और सड़कें भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं।

    उफनती नदी में बहा युवक तैरकर बचा, दो की तलाश जारी
    गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात करीब 12.30 बजे दरिमा थाना अंतर्गत कर्रा गांव निवासी दीपक कुर्रे अपनी बाइक से मछली नदी पार कर रहा था। तेज बहाव में वह बाइक सहित बह गया, लेकिन किसी तरह 100 मीटर तक तैरकर जान बचाने में सफल रहा। उसकी बाइक सुबह पुल के नीचे बरामद हुई। दीपक ने बताया कि उसके आगे एक बाइक पर सवार दो युवक पुल पार कर रहे थे, जो संभवतः बाढ़ में बह गए। उन्हें नदी के पार निकलते नहीं देखा गया।

    Read Also-  मंदिर दर्शन से लौट रहे परिवार की कार पुल से गिरी, 3 साल का मासूम तेज बहाव में बहा, 8 लोगों की जान बची

    पुलिस जांच में जुटी, अभी नहीं मिली गुमशुदगी की सूचना
    दरिमा थाना प्रभारी भरत लाल साहू ने बताया कि अब तक किसी के लापता होने की आधिकारिक सूचना नहीं मिली है, लेकिन गवाह के बयान के आधार पर जांच की जा रही है।

    भारी बारिश से सड़कों और पुल-पुलियाओं को नुकसान
    मैनपाट में हुई भारी बारिश के कारण उल्टापानी जाने वाले मार्ग की पुलिया के दोनों ओर की मिट्टी बह गई है, जिससे पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई है। इसी तरह, नर्मदापुर तहसील के पास एक अन्य पुलिया के पास सड़क के नीचे की मिट्टी बहने से मार्ग पर दरारें आ गई हैं। कई स्थानों पर सड़कों के किनारे की मिट्टी बह जाने से आवागमन प्रभावित हो गया है।

    Read Also-  जशपुर में नशे में स्कूल आने वाले प्राचार्य पर गिरी गाज, कलेक्टर ने हटाया

    घुनघुट्टा डेम के सभी गेट 13 साल बाद खुले, निचले इलाकों में अलर्ट
    लगातार बारिश के चलते मैनपाट क्षेत्र से घुनघुट्टा डेम में पानी का भारी आवक हुआ, जिससे डेम ओवरफ्लो होने लगा। स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए डेम के सभी 8 गेट खोल दिए गए हैं। पिछले 13 वर्षों में यह पहली बार हुआ है जब घुनघुट्टा डेम के सभी गेट एक साथ खोले गए हों। इसके चलते निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है और लोगों को सतर्क रहने की अपील की गई है।

    आज भी भारी बारिश का अलर्ट जारी
    मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी सरगुजा सहित उत्तर छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। बंगाल की खाड़ी में बने नए सिस्टम के कारण मौसम में उथल-पुथल बनी हुई है। इस मानसून सीजन में सरगुजा में अब तक औसतन 837.5 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    surguja news surguja news c.g surguja news cg surguja news hindi surguja news today
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला, कई जिलों के ASP-DSP बदले, देखें पूरी सूची…

    जीवित व्यक्ति को मृत मानने की गलती पड़ी भारी, हाईकोर्ट ने कमिश्नर का फैसला पलटा

    राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘छात्रों की गूंज’ अभियान का विस्तार, छत्तीसगढ़ के चार संभागों में होंगे आयोजन

    छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश के आसार, कई जिलों में अलर्ट

    पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल, IPS शंकर बघेल और आकाश शुक्ला को मिला अतिरिक्त प्रभार, आदेश जारी…

    गृह निर्माण मंडल की समीक्षा बैठक, गुणवत्ता और समयबद्ध निर्माण पर जोर

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.