KHABARWAAD DURG. जिले के भिलाई की समाजसेविका धनेश्वरी साहू को फरीदाबाद नई दिल्ली में समाज सेवा के लिए, प्रकृति को स्वच्छ रखने, प्लास्टिक डिस्पोजल का बहिष्कार करने और समाजसेवा के लिए बेस्ट सोशल एक्टिविस्ट अवार्ड से सम्मानित किया गया है। साथ ही उनके कार्यों को मैजिक बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी दर्ज किया गया है।
धनेश्वरी साहू ने बताया कि वह पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में लंबे समय से कार्य कर रही हैं। क्षेत्र में प्लास्टिक डिस्पोजल से मुक्ति के लिए वे सामाजिक कार्यक्रमों में स्टील के बर्तन निशुल्क उपलब्ध करवाती हैं। वे स्वयं का बर्तन बैंक भी चल रही हैं।




