नई दिल्ली. देश में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए हैं। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि फिलीपींस के मिंडानाओ में 7.4 की तीव्रता के झटके लगे हैं। फिलीपींस के मिंडानाओ में शक्तिशाली भूकंप आज रात लगभग 8:07 बजे आया। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.4 मापी गई है। समाचार एजेंसी एपी के अनुसार, दक्षिणी फिलीपींस में 7.4 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई है।
सुनामी की चेतावनी जारी
प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने कहा कि भूकंप की तीव्रता को देखते हुए दक्षिणी फिलीपींस और इंडोनेशिया, पलाऊ और मलेशिया के कुछ हिस्सों में सुनामी की लहरें आने की आशंका है। फिलीपीन की एक सरकारी एजेंसी ने मिंडानाओ के पूर्वी तट सुरिगाओ डेल सुर और दावाओ ओरिएंटल प्रांतों के निवासियों को ऊंचे स्थानों पर जाने के निर्देश दिए हैं।




