Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए 3 जुलाई तक आवेदन का मौका

    June 25, 2026

    मुख्यमंत्री साय के दिल्ली दौरे से मंत्रीमंडल में फेरबदल की चर्चाएं तेज, आज दोपहर होंगे रवाना

    June 24, 2026

    धर्मांतरण विवाद से नारायणपुर का भरण्डा गांव तनाव में, 26 परिवारों ने लगाया दबाव का आरोप

    June 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए 3 जुलाई तक आवेदन का मौका
    • मुख्यमंत्री साय के दिल्ली दौरे से मंत्रीमंडल में फेरबदल की चर्चाएं तेज, आज दोपहर होंगे रवाना
    • धर्मांतरण विवाद से नारायणपुर का भरण्डा गांव तनाव में, 26 परिवारों ने लगाया दबाव का आरोप
    • साय कैबिनेट के बड़े फैसले: ग्रामीणों को 125 दिन रोजगार की गारंटी, ‘अटल आजीविका हाट’ और बायोगैस नीति को मंजूरी
    • छत्तीसगढ़ में मानसून की तूफानी एंट्री: 24 घंटे में 75% प्रदेश भीगा, रायपुर में झमाझम बारिश से मिली राहत
    • धार्मिक नगरी में साध्वी और पालिका अध्यक्ष के बीच तनाव, भक्तों को भड़काने समेत जान से मारने की धमकी का है आरोप  
    • नौगई तिहरे हत्याकांड पर गरमाई सियासत, मंत्री रामविचार नेताम ने परिजनों से की मुलाकात
    • नौवीं में दाखिले की जद्दोजहद ने तोड़ दिया हौसला, छात्र ने पी लिया कीटनाशक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Sunday, June 28
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » ED Raid on Sandeep Ghosh : कोलकाता रेप-मर्डर कांड: संदीप घोष के पिता के घर समेत 4 ठिकानों पर ED की रेड

    ED Raid on Sandeep Ghosh : कोलकाता रेप-मर्डर कांड: संदीप घोष के पिता के घर समेत 4 ठिकानों पर ED की रेड

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareSeptember 12, 2024 trending No Comments3 Mins Read

    ED Raid on Sandeep Ghosh : कोलकाता रेप-मर्डर मामले से संबंधित आरजी कर मेडिकल कॉलेज से जुड़े कथित वित्तीय घोटाले में ED ने आज (गुरुवार) पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष के पिता के घर सहित कई ठिकानों पर रेड मारी है। कोलकाता में वित्तीय निगरानी संस्था ने 4 जगहों पर छापेमारी की है। उनमें से दो ठिकाने आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. संदीप घोष के हैं। ED संदीप घोष के दो फ्लैट्स पर पर तलाशी ले रही है।

    Read Also : CG Durg Crime : चाकू से ताबड़तोड़ वार, नौजवान की हत्या से इलाके में सनसनी..

    इसके अलावे जांच एजेंसी दो अन्य जगहों पर भी छापेमारी कर रही है। यह जगहें शहर के लेकटाउन और ताला इलाके में हैं, जहां एक मेडिकल आपूर्तिकर्ता का कार्यालय और एक मेडिकल आपूर्ति विक्रेता का आवास स्थित है।

    बता दें पिछले दिनों ईडी ने इसी मामले में सूबे के हावड़ा, सोनारपुर और हुगली में कई जगहों पर छापेमारी की थी। करीब दो हफ्ते पहले केंद्रीय जांच एजेंसी ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज में कथित वित्तीय अनियमितताओं के खिलाफ केस दर्ज किया था। यह मामला केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की एफआईआर के आधार पर दर्ज किया गया है, जिसमें 9 अगस्त को ट्रेनी डॉक्टर के रेप और हत्या की जांच के सिलसिले में डॉ. संदीप घोष का नाम शामिल है। एफआईआर में सीबीआई ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज में वित्तीय हेरफेर के संबंध में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के साथ-साथ आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी और बेईमानी का आरोप लगाया है।

    Read Also : पुलिस में नौकरी का सुनहरा मौका, छत्तीसगढ़ में एक साथ इतने पदों को मिली मंजूरी

    19 अगस्त को एफआईआर और 2 सितंबर को गिरफ्तार

    बता दें कि डॉ. संदीप घोष, फरवरी 2021 से सितंबर 2023 तक आरजी कर अस्पताल के प्रिंसिपल के रूप में कार्यरत थे। हालांकि, उनका अक्टूबर 2023 में ट्रांसफर कर दिया गया था, लेकिन उन्होंने एक महीने के अंदर ही हॉस्पिटल में अपनी भूमिका फिर से शुरू कर दी थी। वो ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए क्रूर रेप और हत्या के दिन तक इस पद पर बने रहे थे।

    Read Also : राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री के कड़े तेवर, प्रकरण 6 माह से ज्यादा लंबित न हो

     2 सितंबर को सीबीआई ने भ्रष्टाचार के एक मामले में डॉ. घोष को गिरफ्तार किया और बाद में उन्हें जांच एजेंसी की हिरासत में लिया था। कोलकाता पुलिस ने 19 अगस्त को संदीप घोष के खिलाफ आईपीसी की धारा 120बी, 420 और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7 के तहत केस दर्ज किया था। हालांकि हाईकोर्ट के आदेश के बाद सीबीआई ने 24 अगस्त को जांच अपने हाथ में ली थी। इन्ही धाराओं के तहत ही संदीप घोष को गिरफ्तार किया गया था।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    मोदी सरकार ने फिर बजाया महंगाई का डंका, पेट्रोल-डीजल के दाम में लगातार चौथी बढ़ोतरी

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    Chandra Grahan 2026: कुछ घंटों बाद लगेगा चंद्र ग्रहण, गर्भवती महिलाएं भूलकर भी न करें ये गलतियां

    आज से बिना सिम के नहीं चलेगा WhatsApp, इन यूजर्स को पड़ेगा असर, यहां जाने इस नए नियम के बारे में

    देश में 1 अप्रैल से बिकेगा E20 पेट्रोल, गाड़ियों के माइलेज में होगा इतना असर, पढ़ें पूरी खबर

    पुलवामा हमले की 7वीं बरसी पर शहीदों को नमन, लेथपोरा में श्रद्धांजलि कार्यक्रम

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.