जांजगीर। जिले के रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव दो टुकड़ों में बंटा हुआ मिला…प्रथम दृष्टया ये मामला आत्महत्या का लग रहा हैं.. सूचना पर पहुंची कोतवाली थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है.
पार्षद पति ने सफाई कर्मचारी के साथ की मारपीट , पुलिस ने दर्ज किया मामला
जानकारी के अनुसार, शव की पहचान जांजगीर निवासी शुभम राठौर के रूप में हुई है. मौत का कारण फिलहाल अज्ञात है, लेकिन पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है ताकि किसी भी प्रकार की सच्चाई सामने आ सके. पुलिस ने आत्महत्या के मामले को लेकर भी जांच तेज कर दी है.




