कोरबा। मानिकपुर क्षेत्र के दादर खुर्द निवासी अधिवक्ता दिलीप मिरी ने पुरानी बस्ती के शत्रुघ्न राजपूत और उसके 15-20 साथियों पर घर में घुसकर गाली-गलौज, अभद्र व्यवहार और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
मिरी ने मानिकपुर पुलिस चौकी में दर्ज शिकायत में बताया कि वह पिछले दस महीनों से घर से बाहर थे। अप्रैल महीने में शत्रुघ्न राजपूत नशे की हालत में अपने साथियों के साथ उनके घर पहुंचा और परिवार के सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार किया। आरोपियों ने घर के अंदर घुसकर गाली-गलौज की, आसपास आतंक का माहौल बनाया और जान से मारने की धमकी दी।
डर के कारण परिवार ने अब तक चुप्पी साध रखी थी। अधिवक्ता मिरी ने पुलिस से त्वरित कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




