नई दिल्ली। इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में एक स्कूल कॉम्प्लेक्स के भीतर स्थित मस्जिद में नमाज के दौरान जोरदार धमाका हुआ, जिसमें 50 से अधिक लोग घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
जकार्ता के पुलिस प्रमुख असेप एडी सुहेरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि घटना नॉर्थ जकार्ता के केलापा गाडिंग क्षेत्र में हुई। पुलिस धमाके के कारणों की जांच कर रही है और घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं।
अब तक 54 लोग घायल पाए गए हैं, जिनमें मामूली से गंभीर तक विभिन्न प्रकार की चोटें शामिल हैं। कई लोगों के शरीर पर जलने के घाव भी मिले हैं। रॉयटर्स के अनुसार, मस्जिद की संरचना को बड़ा नुकसान नहीं पहुंचा है।




