Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राजीव भवन विवाद: FIR के विरोध में खम्हारडीह थाने के बाहर कांग्रेस का धरना, भाजपा नेताओं पर भी केस की मांग

    July 23, 2026

    स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित, सरकार ने हड़ताली अतिथि शिक्षकों को दिया 27 जुलाई तक का समय

    July 23, 2026

    NEET मुद्दे पर कांग्रेस पर बरसे प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, बोले— छात्रों के आंदोलन को राजनीति की भेंट चढ़ाया

    July 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजीव भवन विवाद: FIR के विरोध में खम्हारडीह थाने के बाहर कांग्रेस का धरना, भाजपा नेताओं पर भी केस की मांग
    • स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित, सरकार ने हड़ताली अतिथि शिक्षकों को दिया 27 जुलाई तक का समय
    • NEET मुद्दे पर कांग्रेस पर बरसे प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, बोले— छात्रों के आंदोलन को राजनीति की भेंट चढ़ाया
    • छत्तीसगढ़ में सड़क सुरक्षा के लिए आईआईटी मद्रास के साथ हुआ ऐतिहासिक एमओयू
    • 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते महिला आरक्षक रंगे हाथ गिरफ्तार
    • रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने लोकसभा में उठाया किसानों की फसल खरीदारी का मुद्दा
    • डिजिटल सुशासन की राह पर छत्तीसगढ़: सेवा सेतु पर 35 विभागों की 564 सेवाएं, AI और भारतनेट से मिलेगी नई रफ्तार
    • अमलीपदर की रथयात्रा आस्था और संस्कृति की अमूल्य धरोहर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Friday, July 24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » खाद के लिए सड़क पर उतरे किसान: 20 गांवों की गूंज से थमा यातायात

    खाद के लिए सड़क पर उतरे किसान: 20 गांवों की गूंज से थमा यातायात

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareAugust 25, 2025 बिलासपुर संभाग No Comments2 Mins Read
    खाद के लिए सड़क पर उतरे किसान: 20 गांवों की गूंज से थमा यातायात

    रायगढ़। छत्तीसगढ़ में खाद की किल्लत को लेकर किसानों का गुस्सा अब सड़कों पर दिखने लगा है। सोमवार को रायगढ़ जिले के पुसौर ब्लॉक में 20 से अधिक गांवों के किसानों ने खाद उपलब्ध कराने की मांग को लेकर रायगढ़–पुसौर मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। दोपहर 12 बजे से शुरू हुआ यह प्रदर्शन घंटों तक चला।

    सड़क पर उतरे किसान, गूंजे नारे
    किसान तहसील कार्यालय के सामने सड़क पर बैठ गए और डीएपी व यूरिया की आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग करते हुए नारेबाजी करने लगे। किसानों ने कहा कि पुसौर ब्लॉक में शुरुआत से ही खाद की भारी समस्या बनी हुई है। कई बार अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो सका।

    Read Also-  छत्तीसगढ़ शराब घोटाला केस: हाईकोर्ट ने चैतन्य बघेल की याचिका खारिज की, नई याचिका दाखिल करने की दी छूट

    20 से अधिक गांवों के लोग आंदोलन में शामिल
    इस आंदोलन में पुसौर, नेतनागर, झलमला, मिडमिड, डूमरमुड़ा, केसला, दर्रामुड़ा, कुसमुंडा, बड़े हरदी, सोडेंकेला सहित कई गांवों के किसान बड़ी संख्या में शामिल हुए। उनका कहना है कि यदि समय पर खाद उपलब्ध नहीं हुआ तो धान की फसल को भारी नुकसान झेलना पड़ेगा।

    प्रशासन ने दिया गुरुवार तक का आश्वासन
    चक्काजाम की जानकारी मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और किसानों से चर्चा की। लिखित आश्वासन दिया गया कि गुरुवार तक खाद उपलब्ध करा दी जाएगी। इसके बाद किसानों ने आंदोलन खत्म किया। हालांकि उन्होंने साफ चेतावनी दी कि यदि तय समय सीमा तक खाद नहीं मिला तो शुक्रवार से पूरे ब्लॉक में अलग-अलग जगहों पर चक्काजाम किया जाएगा।

    Read Also- बिलासपुर रेलवे कोचिंग डिपो हादसा: ठेका श्रमिक की मौत, साइट इंचार्ज पर FIR, रेलवे ने गठित की जांच कमेटी

    ब्लैक में 800–900 रुपये तक बिक रहा खाद
    किसान नेता लल्लू सिंह ने आरोप लगाया कि बाजार में खाद की भारी कमी है, लेकिन ब्लैक मार्केट में 800 से 900 रुपये तक आसानी से बेचा जा रहा है। इस पर प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि अगर खाद की आपूर्ति तुरंत नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    raigarh raigarh hindi news raigarh news raigarh news cg raigarh news today raigarh today news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    प्रदेश में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी

    शेयर मार्केट में रकम दोगुनी करने का झांसा देकर 2 करोड़ से अधिक की ठगी, पति-पत्नी गिरफ्तार

    NEET पेपर लीक पर प्रदेश में सियासी संग्राम, रायपुर में तनाव, बिलासपुर में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

    अपहरण, लूट और हत्या मामले में तीन दोषियों को उम्रकैद, 10-10 हजार का जुर्माना

    बिलासपुर: किन्नर की हत्या कर सड़क किनारे फेंका शव, जांच में जुटी पुलिस

    मंदिरों में चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.