Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की मुलाकात, छत्तीसगढ़ के विकास और ‘बस्तर विजन’ पर हुई विस्तृत चर्चा

    July 31, 2026

    पेंशनरों को बड़ी राहत: हाईकोर्ट ने 32 महीने का रुका एरियर जारी करने का दिया निर्देश

    July 31, 2026

    जाने कैसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल…

    July 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की मुलाकात, छत्तीसगढ़ के विकास और ‘बस्तर विजन’ पर हुई विस्तृत चर्चा
    • पेंशनरों को बड़ी राहत: हाईकोर्ट ने 32 महीने का रुका एरियर जारी करने का दिया निर्देश
    • जाने कैसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल…
    • जनहित के मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा की अधिकारियों को चेतावनी
    • मत्स्य अधिकारी भर्ती पर हाईकोर्ट की सख्ती, चयन प्रक्रिया और परिणाम निरस्त
    • हाईकोर्ट ने रद्द किया 2017 की एसएएस विभागीय परीक्षा का परिणाम, नए सिरे से होगी परीक्षा
    • 8 सितंबर तक कराएं पंजीयन, 12 सितंबर की लोक अदालत में होगा ई-चालान का निपटारा
    • दुर्ग जिला अस्पताल में 4.85 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा अत्याधुनिक सर्जिकल विंग, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने किया भूमिपूजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Friday, July 31
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » किसान-जवान-संविधान सभा में गरजे खड्गे, कहा- मोदी दो बैसाखियों पर टिका शासन चला रहे, एक नीतीश तो दूसरी TDP

    किसान-जवान-संविधान सभा में गरजे खड्गे, कहा- मोदी दो बैसाखियों पर टिका शासन चला रहे, एक नीतीश तो दूसरी TDP

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJuly 7, 2025Updated:July 7, 2025 trending No Comments4 Mins Read

    रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सोमवार को कांग्रेस द्वारा आयोजित ‘किसान-जवान-संविधान सभा’ में भारी बारिश के बावजूद जनसैलाब उमड़ा। इस सभा में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड्गे और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। दोनों नेताओं ने अपने ओजस्वी भाषणों में मोदी सरकार को घेरते हुए जनता से कांग्रेस के पक्ष में एकजुट होने की अपील की।

    मल्लिकार्जुन खड्गे का तीखा हमला: ‘मोदी सरकार का घमंड रायपुर ने तोड़ा’
    मंच से संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड्गे ने कहा कि रायपुर में हुए पार्टी के महाधिवेशन ने 2024 के लोकसभा चुनावों में निर्णायक भूमिका निभाई। जब भूपेश बघेल मुख्यमंत्री थे, तब मेरे नेतृत्व में रायपुर में ऐतिहासिक महाधिवेशन हुआ था। यहीं से उठी सामाजिक न्याय की आवाज ने मोदी सरकार के अहंकार को चकनाचूर कर दिया।”

     खड्गे ने केंद्र सरकार की मौजूदा स्थिति पर तंज कसते हुए कहा, अब मोदी जी दो टांगों पर चल रहे हैं, एक नीतीश कुमार और दूसरी चंद्रबाबू नायडू (TDP)। अगर इनमें से एक भी टांग हिली, तो मोदी सरकार गिर जाएगी।

    Read Also-  मैनपाट में बीजेपी के प्रशिक्षण शिविर के चलते 3 दिन बंद रहेंगी शराब दुकानें, कांग्रेस ने बताया राजनीतिक नौटंकी

    ‘झूठों के सरदार हैं भाजपा वाले’
    खड्गे ने भाजपा को ‘झूठों की सरकार’ बताते हुए कहा, भाजपा ने छत्तीसगढ़ के किसानों और जवानों को धोखा दिया। ये लोग दिन-रात झूठ बोलते हैं, इसीलिए मैं कहता हूं कि ये झूठों के सरदार हैं। उन्होंने डबल इंजन सरकार की भी आलोचना करते हुए कहा, जब एक इंजन छोटा और दूसरा बड़ा हो, तो गाड़ी नहीं चलती। भाजपा की डबल इंजन सरकार सिर्फ प्रचार की गाड़ी है, विकास की नहीं।

    कर्ज़ के मुद्दे पर खड्गे ने कहा कि भाजपा सरकार 2025-26 तक 47 हजार करोड़ रुपये का कर्ज ले रही है। “हमारे समय में अगर एक रुपया कर्ज बढ़ता था तो लोग सड़कों पर उतर आते थे। अब वो लोग कहां हैं?”

    ‘शर्मनाक है प्रधानमंत्री का रवैया’
    खड्गे ने हालिया पहलगाम हमले और भारत-पाक तनाव का जिक्र करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे गंभीर मुद्दों पर भी प्रधानमंत्री की उपस्थिति नहीं दिखती। “दो बार मीटिंग बुलाई गई, लेकिन मोदी जी नहीं आए। ये न सिर्फ शर्मनाक है, बल्कि देश की जनता के साथ अपमान भी है। उन्होंने कहा कि जब देश संकट में हो, तो नेतृत्व सामने होना चाहिए – प्रचार में नहीं।

    Read Also-   जिसे भूपेश बघेल कह रहे थे छोटा रिचार्ज, उसने कह दी खड्गे को लेकर बड़ी बात

    छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया: नारे से गूंजा सभा स्थल
    अपने संबोधन के अंत में खड्गे ने ‘छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया’ का नारा लगाया, जिसे सभा में मौजूद हज़ारों लोगों ने जोशीले अंदाज़ में दोहराया। पूरा सभा स्थल कांग्रेस समर्थकों की नारों से गूंज उठा और माहौल पूरी तरह से कांग्रेसमय हो गया।

    भूपेश बघेल का हमला: ‘किसानों को खाद नहीं, बच्चों को किताब नहीं’
    पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा सरकार की विफलताओं को उजागर करते हुए कहा, स्कूल खुल गए हैं लेकिन बच्चों को अभी तक कॉपियां और किताबें नहीं मिली हैं। किसानों को एक बोरी भी खाद नहीं मिल रही है। मोदी जी विदेश घूमने में व्यस्त हैं, लेकिन देश के अन्नदाताओं को खाद तक नहीं दे पा रहे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि किसानों को नकली खाद दी जा रही है और आने वाले वर्ष में 21 क्विंटल धान खरीदने का वादा भी पूरा नहीं होगा।

    Read Also-  13 साल की नाबालिग बच्ची से मारपीट: रात में घर से भागी, 8 हजार रुपए सैलरी में NMDC AGM बिहार से लाए थे काम करवाने

    ‘बस्तर के युवा मजबूर, प्रधानमंत्री प्रचार में व्यस्त’
    बघेल ने नक्सल मुद्दे पर चिंता जताते हुए कहा, बस्तर में 35-40 हजार युवा नक्सलियों के डर से पलायन को तैयार हैं। जब देश में पहलगाम जैसी घटनाएं होती हैं, तब राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे सरकार के साथ खड़े होते हैं, लेकिन प्रधानमंत्री चुनाव प्रचार में व्यस्त रहते हैं। देश की सुरक्षा उनके एजेंडे में नहीं दिखती।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    chhattisgarh political latest news chhattisgarh political news chhattisgarh political updates chhattisgarh politics news political scam chhattisgarh
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    दिल्ली दौरे से लौटे पीसीसी चीफ दीपक बैज, संगठन विस्तार और भाजपा सरकार पर साधा निशाना

    दिल्ली बैठक से पहले अजय चंद्राकर का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- पार्टी ने खो दी प्रासंगिकता

    ‘देश के युवाओं ने सरकार को झुकाया’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले दीपक बैज

    NEET मुद्दे पर भी गरजे भूपेश बघेल, बोले- धर्मेंद्र प्रधान दें इस्तीफा, छात्रों को मिले न्याय

    छत्तीसगढ़ में UCC पर तेज़ी, शीतकालीन सत्र में लाने की तैयारी: CM साय

    ‘भाजपा हद में रहे’, कांग्रेस कार्यालय घेराव को लेकर भूपेश बघेल का तीखा हमला

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.