रायपुर। राजधानी के तेलीबांधा में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम ने सुलभ शौचालय के पास एक महिला को गांजा के साथ गिरफ्तार किया। महिला का नाम रेणु कुल्हरिया है, जो देवारपारा तेलीबांधा की निवासी है। उसे सूचना मिली थी कि यह महिला गांजा रखे हुए है और उसकी बिक्री करने की फिराक में है।
पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन पंजीयन 25 मार्च से, जानें लास्ट डेट और अन्य डिटेल्स
इसके बाद, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना तेलीबांधा की पुलिस की संयुक्त टीम ने उक्त स्थान पर पहुंचकर मुखबीर द्वारा बताए गए हुलिए के अनुसार महिला को चिन्हांकित किया और उसे पकड़ लिया। महिला के पास रखे थैले की तलाशी लेने पर उसमें 3 किलो 600 ग्राम गांजा मिला, जिसकी कीमत लगभग42,000 रुपये बताई गई है।
छत्तीसगढ़ में बढ़ा पारा: रायपुर-बिलासपुर सबसे ज्यादा गर्म, अगले तीन दिनों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना
पूछताछ में महिला ने अपना नाम रेणु कुल्हरिया बताया और यह भी खुलासा हुआ कि महिला पहले भी नारकोटिक एक्ट के मामले में जेल जा चुकी है। पुलिस ने महिला के खिलाफ धारा 20B नारकोटिक एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई शुरू कर दी है।




