बालोद। जिले के तांदुला डेम मैं मछली पकड़ने गया मछुआरा तेज आंधी तूफान के बीच लापता हो गया है। घटना शुक्रवार शाम की है, जब 48 वर्षीय सोमन निषाद मछली पकड़ते वक्त मौसम की खराबी के बाद वह लौटकर नहीं आया। जबकि अन्य मछुवारे वापस घर आ गए।
छग में पीएम आवास योजना की किस्त जारी, 2500 परिवारों के बैंक खातों में आये 40-40 हजार रुपये
स्थानीय ग्रामीणों को जब उसकी नाव और मछली पकड़ने का जाल किनारे पर लावारिस हालत में मिले, तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और गोताखोरों की संयुक्त टीम को तैनात किया गया है। डेम में खोजबीन जारी है, लेकिन अब तक मछुआरे का कोई पता नहीं चला है।




