छत्तीसगढ़। दंतेवाड़ा और बीजापुर सीमा से लगे भैरमगढ़ क्षेत्र के केशकुतुल के जंगलों में सुबह से नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ चल रही है। बताया जा रहा है मुठभेड़ में 5। माओवादियों के मारे जाने की खबर है। वहीं एक जवान शहीद और एक घायल होने की सूचना है।
बस्तर के IG सुंदरराज पी ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। आज सुबह DRG, STF, कोबरा बटालियन की संयुक्त टीम वेस्ट बस्तर डिवीजन की तरफ सर्च ऑपरेशन के लिए निकली थी। जहां बीजापुर की सीमा भैरमगढ़ के केशकुतुल में जवानों और नक्सलियों के बीच में मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से रुक-रुककर फायरिंग हो रही है।




