Former MLA Paras Nath accident: सूरजपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां कांग्रेस के पूर्व विधायक पारस नाथ की वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। बताया जा रहा है कि पूर्व विधायक पारस नाथ की कार अनियंत्रित होकर खेत में घुस गई। जिससे पूर्व विधायक के सीने में चोट आई है।
Read Also- धर्मांतरण को लेकर राजधानी में बवाल: बजरंग दल का उग्र प्रदर्शन, इलाके में पुलिस बल तैनात
Former MLA Paras Nath accident: मिली जानकारी के अनुसार, घटना ओडगी इलाके के गिरजापुर गांव में हुई है। जहां पूर्व विधायक अपनी कार से जा रहे थे। बताया जा रहा है कि पूर्व विधायक पारस नाथ खुद कार चला रहे थे। इसी दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर खेत में घुस गई। जिससे पूर्व विधायक के सीने में चोट आई है। आनन फानन में अब पूर्व विधायक पारस नाथ को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर स्थानीय पुलिस और प्रशासन पहुंच गए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है। पारस नाथ को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।




