भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का कुछ देर पहले निधन हो गया है। उन्हें कुछ देर पहले दिल्ली के एम्स अस्पताल के इमरजेंसी विभाग में भर्ती कराया गया था। यहां उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली।
![]()
डॉ. मनमोहन सिंह लंबे समय से बीमार थे और इन्हें इस बीच कई बार भर्ती कराया गया था। वह कांग्रेस के यूपीए सरकार में दो बार भारत के प्रधानमंत्री रहे। उन्हें विश्वभर में एक अर्थशास्त्री के रूप में भी जाना जाता है। वे भारत सरकार ने फाइनेंस मिनिस्टर भी रहे और देश की अर्थव्यवस्था को ऊंचाइयों तक पहुंचाने में उनकी अहम भूमिका रही।
पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह के निधन के बाद कांग्रेस में शोक की लहर है। कांग्रेस नेतागण सोशल मीडिया में अपना दुख जाहिर कर रहे है। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपना दुख प्रकट करते हुए लिखा है ‘देश आपका आभारी रहेगा सर। इतिहास आपके योगदान से सदैव परिपूर्ण रहेगा। एक महान राष्ट्रकर्मी आज जीवन के अंतिम सफर पर हम सबसे विदा हो गए हैं। उनके व्यक्तित्व, योगदान और देशसेवा के लिए शब्द कम हैं।
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह जी का निधन बड़ी क्षति है।ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें। ॐ शांति:’
Trending
- अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए 3 जुलाई तक आवेदन का मौका
- मुख्यमंत्री साय के दिल्ली दौरे से मंत्रीमंडल में फेरबदल की चर्चाएं तेज, आज दोपहर होंगे रवाना
- धर्मांतरण विवाद से नारायणपुर का भरण्डा गांव तनाव में, 26 परिवारों ने लगाया दबाव का आरोप
- साय कैबिनेट के बड़े फैसले: ग्रामीणों को 125 दिन रोजगार की गारंटी, ‘अटल आजीविका हाट’ और बायोगैस नीति को मंजूरी
- छत्तीसगढ़ में मानसून की तूफानी एंट्री: 24 घंटे में 75% प्रदेश भीगा, रायपुर में झमाझम बारिश से मिली राहत
- धार्मिक नगरी में साध्वी और पालिका अध्यक्ष के बीच तनाव, भक्तों को भड़काने समेत जान से मारने की धमकी का है आरोप
- नौगई तिहरे हत्याकांड पर गरमाई सियासत, मंत्री रामविचार नेताम ने परिजनों से की मुलाकात
- नौवीं में दाखिले की जद्दोजहद ने तोड़ दिया हौसला, छात्र ने पी लिया कीटनाशक




