बिलासपुर। जिले की सरकंडा थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले सट्टेबाज को पकड़ा है। पकड़ा गया आरोपी सरकंडा थाना क्षेत्र में सक्रिय था। आरोपी सुरेश प्रजापति ने कई किराए के मकानों को सट्टा चलाने के लिए इस्तेमाल किया था।
बस्तर के कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान, यूनेस्को की विश्व धरोहर की अस्थायी सूची में शामिल
वह KGL पैनल के जरिए ऑनलाइन गेम्स जैसे एविएटर, विंगो, कैसीनो, और हार्स राइडिंग पर सट्टा चला रहा था। पुलिस को जानकारी मिली थी कि वह अटल आवास को किराए पर लेकर सट्टा चला रहा था।
first solar eclipse of the year: बस 2 दिन…. और लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, क्या भारत में मान्य होगा इसका सूतक काल
पुलिस ने सूचना मिलने पर योजना बनाकर छापेमारी की और आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से एक लाख 80 हजार रुपये, 16 मोबाइल फोन, और लैपटॉप जब्त किए गए। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने टेलीग्राम पर एक ग्रुप बनाया था, जिसके माध्यम से वह सट्टा एप का मास्टर आईडी प्राप्त करता था और इसके जरिए वह अलग-अलग स्थानों पर किराए के मकानों में सट्टा चला रहा था।




