MP Shajapur News: मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले के शुजालपुर सिटी स्थित तंबोलीपुरा में भाजपा महिला मोर्चा की नेत्री पूजा सावंत के घर गैस सिलेंडर में रिसाव के बाद आग लग गई, जिससे 2 महिलाओं सहित 4 लोग झुलस गए। आग में झुलसने वालों में पूजा सावंत, राजू सावंत, अनय जैन, और भावना मकवाना शामिल हैं।
MP Shajapur News: बचाव में मदद करने गए युवक अनय जैन को आग बढ़ने पर जान बचाने के लिए खिड़की से कूदना पड़ा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद, राहगीर मुकेश विश्वकर्मा ने अपनी बाइक से घायलों को संकरी गली से बस स्टैंड तक पहुंचाया, जहां से अन्य सहयोगियों ने उन्हें कार से निजी अस्पताल ले जाया।
Read Also- लोकायुक्त की कार्रवाई: नायब तहसीलदार रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
मौके पर पहुंची नगर पालिका की दमकल टीम के पाइप फटे होने के कारण आग बुझाने में कोई खास मदद नहीं मिल पाई। घटना के बाद पीड़ित परिवार को सुरक्षा मुहैया कराई गई है। फिलहाल, सभी घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है।




