Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    अंतरराष्ट्रीय लोक कलाकार विक्रम यादव के इलाज पर सरकार की नजर, संस्कृति मंत्री ने दिए विशेष निर्देश

    July 21, 2026

    स्टेट जीएसटी की बड़ी कार्रवाई, 10 करोड़ की टैक्स चोरी मामले में स्टील कारोबारी गिरफ्तार

    July 21, 2026

    पूरी निष्ठा और सेवा भाव से करें जनसेवा, विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में निभाएं महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अंतरराष्ट्रीय लोक कलाकार विक्रम यादव के इलाज पर सरकार की नजर, संस्कृति मंत्री ने दिए विशेष निर्देश
    • स्टेट जीएसटी की बड़ी कार्रवाई, 10 करोड़ की टैक्स चोरी मामले में स्टील कारोबारी गिरफ्तार
    • पूरी निष्ठा और सेवा भाव से करें जनसेवा, विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में निभाएं महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • शिक्षा ही सफलता का मूल मंत्र है, कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे — मंत्री राजेश अग्रवाल
    • ACB/EOW में 10 DSP की पदस्थापना, गृह विभाग से प्रतिनियुक्ति पर भेजे गए अधिकारी
    • छत्तीसगढ़ में न्याय व्यवस्था होगी पूरी तरह डिजिटल, CCTNS की समीक्षा में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के बड़े निर्देश
    • दिल्ली में कांग्रेस नेताओं की हिरासत का रायपुर में विरोध, सड़क पर उतरे कार्यकर्ता
    • प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन पर सियासत, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, July 22
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » GST रेड से मचा हड़कंप: बिलासपुर के बड़े कोल कारोबारियों पर छापा, एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे-विक्की जैन परिवार से कनेक्शन

    GST रेड से मचा हड़कंप: बिलासपुर के बड़े कोल कारोबारियों पर छापा, एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे-विक्की जैन परिवार से कनेक्शन

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareDecember 13, 2025 बिलासपुर संभाग No Comments3 Mins Read
    GST रेड से मचा हड़कंप: बिलासपुर के बड़े कोल कारोबारियों पर छापा

    बिलासपुर। जिले में 3 बड़े कोल कारोबारी महावीर कोल वाशरी, फिल कोल, पारस कोल एंड बेनिफिकेशन के 11 ठिकानों पर स्टेट GST की टीम ने रेड मारी है। स्टेट जीएसटी के सचिव मुकेश बंसल के निर्देश पर रायपुर की टीम ऑफिस, घर, प्लांट, वाशरी समेत कुल 11 ठिकानों पर पहुंची।

    12 दिसंबर की सुबह से देर रात तक टीम तीनों कारोबारियों के लेनदेन और आय का रिकॉर्ड खंगालते रहे। जांच के बाद महावीर कोलवाशरी ने 10 करोड़ रुपए सरेंडर किया है। बाकी दो कारोबारियों के यहां जांच चल रही है, कार्रवाई आज भी जारी है। बता दें महावीर कोलवाशरी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के परिवार से जुड़ा है।

    Read Also-  दिल दहला देने वाली घटना: एम्बुलेंस का इंतजार करते-करते युवक की मौत, परिजन खाट पर ले गए शव

    जीएसटी की डायरेक्ट निगरानी में थे
    अफसरों की शुरुआती जांच में कोल मिक्सिंग और अन्य कामों में इनपुट टैक्स की हेराफेरी की बात सामने आई है। कारोबारी अपने टैक्स बचाने के लिए तरह-तरह के खेल कर रहे थे। टैक्स चोरी का यह मामला करोड़ों में होने की बात कही जा रही है।

    बिलासपुर में रेड के दौरान जांच करने पहुंचे अधिकारी इस मामले में कुछ भी कहने से बचते रहे। हालांकि, बताया जा रहा है कि शहर के 3 बड़े कोल कारोबारी लंबे समय से जीएसटी की डायरेक्ट निगरानी में थे। उनका कारोबार का तार देश के अलग-अलग राज्यों से जुड़ा है। कारोबार से होने वाले आय की तुलना में उनका टैक्स कम मिलने के बाद डायरेक्ट रायपुर की टीम ने कारोबारियों घर रेड की है।

    Read Also-  पिता की क्रूरता ने छीनी बेटे की खुशी: समाजिक बदनामी के डर में नवविवाहिता को पिलाया कीटनाशक, शव को सेप्टिक टैंक में छुपाया

    मात्रा की जांच के बाद आंकड़े आएंगे सामने
    जानकारी के मुताबिक, अफसरों ने कोयले में मिक्सिंग के लिए इस्तेमाल किए जा रहे तत्वों की खरीदी-बिक्री संबंधी सारी जानकारी कारोबारियों से ली है। लेकिन इनकी मात्रा का मिलान नहीं हो सका है। मात्रा का मिलान होने के बाद टैक्स चोरी के आकड़े सार्वजनिक किए जाने की बात कही जा रही है।

    दूसरे दिन भी सभी ठिकानों में चल रही जांच
    टीम की जांच शनिवार (13 दिसंबर) को भी जारी है। रायपुर के अफसर दो दिन से शहर में डटे हुए हैं। तीनों कारोबारियों के सभी ठिकानों पर अलग-अलग टीम के अफसरों के द्वारा कार्रवाई में और भी नए तथ्यों की तलाश किए जाने की बात कही जा रही है। शुक्रवार को टीम देर रात तक व्यापार विहार और लिंक रोड स्थित ऑफिस समेत वाशरी, प्लांट में जांच करती रही।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    bilaspur news bilaspur news cg bilaspur news crime bilaspur news hindi bilaspur news in hindi
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    बिलासपुर: किन्नर की हत्या कर सड़क किनारे फेंका शव, जांच में जुटी पुलिस

    मंदिरों में चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    डॉ. अजय कौशिक को मिला बिलासपुर जिला शिक्षा अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार, स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

    राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला, कई जिलों के ASP-DSP बदले, देखें पूरी सूची…

    राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘छात्रों की गूंज’ अभियान का विस्तार, छत्तीसगढ़ के चार संभागों में होंगे आयोजन

    छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश के आसार, कई जिलों में अलर्ट

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.