रायपुर। छत्तीसगढ़ में सोमवार से घरेलू बिजली उपभोक्ताओं के लिए 200 यूनिट तक हाफ बिजली बिल योजना लागू हो गई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विधानसभा के विशेष सत्र में की गई घोषणा के अनुरूप यह योजना 1 दिसंबर 2025 से प्रभावी हो गई है।
योजना के तहत 200 यूनिट तक बिजली खपत करने वाले उपभोक्ताओं को पूर्ण रूप से हाफ बिल का लाभ मिलेगा, जिससे राज्य के लगभग 36 लाख घरेलू उपभोक्ता सीधे लाभान्वित होंगे।
200 से 400 यूनिट तक खपत करने वाले करीब 6 लाख उपभोक्ताओं को भी एक वर्ष तक 200 यूनिट तक हाफ बिल की छूट दी जाएगी, ताकि वे इस अवधि में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर प्लांट स्थापित करा सकें।
ध्यान देने योग्य है कि 1 अगस्त 2025 को पूर्ववर्ती योजना में संशोधन कर 400 यूनिट की सीमा को घटाकर 100 यूनिट कर दिया गया था। अब नई व्यवस्था लागू होने से लाखों परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी।




