Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सत्य साई ग्राम के सेवा मॉडल को बताया जनकल्याण का प्रेरक उदाहरण

    July 24, 2026

    अतिथि शिक्षकों ने वापस ली हड़ताल, बोले- 5 सितंबर तक मांगें पूरी नहीं हुईं तो फिर होगा आंदोलन

    July 24, 2026

    महादेव बेटिंग ऐप केस: विकास गर्ग 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल, ED पूछताछ में बड़े खुलासे

    July 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सत्य साई ग्राम के सेवा मॉडल को बताया जनकल्याण का प्रेरक उदाहरण
    • अतिथि शिक्षकों ने वापस ली हड़ताल, बोले- 5 सितंबर तक मांगें पूरी नहीं हुईं तो फिर होगा आंदोलन
    • महादेव बेटिंग ऐप केस: विकास गर्ग 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल, ED पूछताछ में बड़े खुलासे
    • छत्तीसगढ़ चुनेगा अपनी पहली राजकीय तितली: 31 अगस्त तक आम नागरिकों से मांगे गए सुझाव, ऐसे कर सकते हैं वोट
    • लोक निर्माण विभाग के सचिव ने जेलों में निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति की समीक्षा की, गुणवत्ता और समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने के दिए निर्देश
    • सांसद बृजमोहन अग्रवाल की पहल का असर, संसद में उठाए गए मुद्दे पर केंद्र ने स्पष्ट की स्तिथि
    • द्वीप्ति योजना से छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाएं बन रही हैं सौर ऊर्जा उद्यमी
    • 20 साल पुराने वित्तीय अनियमितता मामले में EOW की दबिश, अनिल मेडिकल से जब्त किए दस्तावेज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Saturday, July 25
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » वोट चोरी पर गरमी: बिलासपुर से उठेगी आग, आने वाले चुनाव पर पड़ेगा असर

    वोट चोरी पर गरमी: बिलासपुर से उठेगी आग, आने वाले चुनाव पर पड़ेगा असर

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareSeptember 3, 2025Updated:September 3, 2025 trending No Comments2 Mins Read

    रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत अब सिर्फ भाषणों और नारों तक सीमित नहीं रही। कांग्रेस ने मतदाता सूची में धांधली और चुनाव प्रणाली की गड़बड़ियों को सीधे लोकतंत्र की जड़ पर हमला बताकर मोर्चा खोल दिया है। पार्टी 9 सितंबर को बिलासपुर में ‘वोट चोरी-गद्दी छोड़’ रैली करने जा रही है, जिसमें राष्ट्रीय नेता भी मंच साझा करेंगे।

    राजीव भवन में हुई बैठक में पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने साफ कर दिया—यह रैली सिर्फ विरोध नहीं, बल्कि आने वाले विधानसभा चुनाव की दिशा तय करने वाली होगी। बैठक में जिला अध्यक्षों को जिम्मेदारी सौंपी गई और रणनीति पर लंबी चर्चा हुई। इधर, कल ही दीपक बैज ने एक वीडियो जारी कर जल्द वोट चोरी और भाजपा एवं चुनाव आयोग के बीच साठ-गांठ होने के सबूत पेश करने की बात कही थी।

    क्यों छत्तीसगढ़?

    छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव नजदीक अ रहे हैं ऐसे में देशभर में मतदाता सूची की गड़बड़ी की शिकायतें लगातार उठ रही हैं। कांग्रेस का मानना है कि साजिशन मतदाताओं के नाम काटे जा रहे हैं और फर्जी नाम जोड़े जा रहे हैं। यही वजह है कि पार्टी अब इस राष्ट्रीय मुद्दे को छत्तीसगढ़ की जमीन पर बड़ा आंदोलन बनाने में जुट गई है।

    बिलासपुर क्यों चुना गया?

    बिलासपुर को कांग्रेस ने इस अभियान की शुरुआत के लिए चुना है। राजनीतिक जानकार मानते हैं कि बिलासपुर न सिर्फ भाजपा का गढ़ माना जाता है, बल्कि यहां से उठी गूंज पूरे राज्य में असर डालेगी।

    आगे की राजनीति

    • अगर भीड़ उमड़ी और नारे गूंजे, तो कांग्रेस के लिए यह चुनावी अभियान का टर्निंग पॉइंट होगा।
    • बीजेपी पर सीधा दबाव बनेगा कि वह चुनाव आयोग की पारदर्शिता को लेकर सफाई दे।
    • विपक्षी एकजुटता को भी यह रैली एक साझा मुद्दा दे सकती है, क्योंकि “वोट चोरी” किसी भी पार्टी के लिए सहने योग्य नहीं है।

    बिलासपुर की रैली आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ की सियासत को गरमाने वाली है। यह सिर्फ गद्दी की लड़ाई नहीं, बल्कि चुनावी ईमानदारी पर खड़ा बड़ा सवाल है। और जब सवाल लोकतंत्र की बुनियाद का हो, तो राजनीति में हलचल होना तय है।

     

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    छत्तीसगढ़ में UCC पर तेज़ी, शीतकालीन सत्र में लाने की तैयारी: CM साय

    ‘भाजपा हद में रहे’, कांग्रेस कार्यालय घेराव को लेकर भूपेश बघेल का तीखा हमला

    राजीव भवन बवाल पर सियासत तेज, एफआईआर को लेकर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

    दिल्ली में कांग्रेस नेताओं की हिरासत का रायपुर में विरोध, सड़क पर उतरे कार्यकर्ता

    UCC, स्मार्ट मीटर और CAG रिपोर्ट पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव का पलटवार, कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

    NEET अनियमितताओं पर कांग्रेस का अभियान तेज, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने केंद्र पर साधा निशाना

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.