रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून सीजन अब धीरे-धीरे समाप्ति की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में कमी आ सकती है। वर्तमान में राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश जारी है, लेकिन यह स्थिति अधिक समय तक नहीं रहने वाली है।
आज रायपुर और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक की संभावना जताई गई है। वहीं, मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया है।
मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार, कांकेर, नारायणपुर, कोंडागांव, बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, बलरामपुर, कोरिया, सूरजपुर, सरगुजा, मनेन्द्रगढ़ और जशपुर जिलों में भारी बारिश की संभावना है। इसके लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही, प्रदेश के अधिकांश जिलों में आकाशीय बिजली के साथ बारिश होने की चेतावनी दी गई है।




