बिलासपुर। बुजुर्ग को तेज रफ्तार पिकअप के चालक ने टक्कर मार दी। इतना ही नहीं किलोमीटर दूर बुजुर्ग पिकअप से किसी तरह निकल गए। तब तक वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। अस्पताल पहुंचते ही बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पीएम कराया है। शिकायत पर जुर्म दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
हादसे के बाद पिकअप का चालक वाहन लेकर भागने लगा। उनके साथ मौजूद अन्य रिश्तेदारों ने पिकअप का पिछा किया। मगनलाल पिकअप में ही फंसे रहे। करीब एक किलोमीटर दूर जाने के बाद मगनलाल किसी तरह बाहर निकल गए। इस बीच उन्हें गंभीर चोटे आई थी। स्वजन जब तक पहुंचते उनकी मौत हो गई थी। इसकी सूचना तोरवा पुलिस को दी गई। इस पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। मंगलवार की सुबह पीएम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया गया है। मृतक के भांजे ने घटना की शिकायत तोरवा थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।




