बेमेतरा। जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। नवागढ़ थाना क्षेत्र के मुरकुटा के पास एक कार और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक पर सवार दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान ग्राम चरगवां के रहने वाले के रूप में हुई है। हादसे के बाद कार सवार पति-पत्नी मौके से फरार हो गए हैं। पुलिस ने फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
बेमेतरा जिले में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 2 युवकों की मौत
वहीं, धमतरी शहर में भी एक और हादसा हुआ, जहां विंध्यवासिनी मंदिर के पास कार चालक ने रफ्तार का कहर बरपाया। अनियंत्रित कार ने मंदिर के सामने खड़ी एक गाड़ी, नारियल और फूल की दुकानों को टक्कर मारी। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ, हालांकि आसपास खड़े लोग बाल-बाल बच गए। इस दुर्घटना के बाद पुलिस ने कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से पूर्व केंद्रीय मंत्री अरविंद नेताम की सौजन्य मुलाकात
दोनों हादसों से इलाके में सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं और पुलिस ने दुर्घटनाओं की जांच तेज कर दी है।




