Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    खपरगंज बवाल में पुलिस का एक्शन तेज, गिरफ्तार आरोपियों का निकाला जुलूस

    September 5, 2026

    CGPSC और DMF घोटाले में कार्रवाई जारी, छाबड़ा-चंद्राकर 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर

    September 5, 2026

    झीरम फैसले पर नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत बोले- जमीनी आरोपियों तक सीमित रही कार्रवाई, साजिश की जांच बाकी

    September 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • खपरगंज बवाल में पुलिस का एक्शन तेज, गिरफ्तार आरोपियों का निकाला जुलूस
    • CGPSC और DMF घोटाले में कार्रवाई जारी, छाबड़ा-चंद्राकर 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर
    • झीरम फैसले पर नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत बोले- जमीनी आरोपियों तक सीमित रही कार्रवाई, साजिश की जांच बाकी
    • कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, सुखदेव भगत बने छत्तीसगढ़ प्रभारी; भूपेश बघेल को असम की जिम्मेदारी
    • झीरम फैसले के बाद भूपेश बघेल का हमला, बोले- राजनीतिक षडयंत्र की जांच के बिना न्याय अधूरा
    • उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अपने गुरुजनों का किया सम्मान, चरण स्पर्श कर लिया आशीर्वाद
    • झीरम कांड: NIA कोर्ट के फैसले पर कांग्रेस असंतुष्ट, पीसीसी चीफ दीपक बैज ने उठाए कई सवाल
    • सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध रेत-गिट्टी परिवहन करते 8 ट्रैक्टर जब्त
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Sunday, September 6
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » होटल कारोबारी से 50 लाख की अवैध वसूली: सूदखोर रोहित तोमर की कॉल रिकॉर्डिंग आई सामने, गालियां देकर दी जान से मारने की धमकी

    होटल कारोबारी से 50 लाख की अवैध वसूली: सूदखोर रोहित तोमर की कॉल रिकॉर्डिंग आई सामने, गालियां देकर दी जान से मारने की धमकी

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJuly 4, 2025 trending No Comments4 Mins Read
    होटल कारोबारी से 50 लाख की अवैध वसूली
    होटल कारोबारी से 50 लाख की अवैध वसूली

    रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कुख्यात सूदखोर रोहित तोमर की एक ऑडियो कॉल रिकॉर्डिंग सामने आई है। इस कॉल में रोहित एक होटल कारोबारी को न सिर्फ अश्लील गालियां देता सुनाई दे रहा है, बल्कि उसके घर में घुसकर मां-बाप समेत जान से मारने की धमकी भी दे रहा है।

    पीड़ित होटल कारोबारी गजानंद सिंह ने आरोप लगाया है कि उसने रोहित तोमर से 15 लाख रुपए का कर्ज लिया था, लेकिन इसके एवज में अब तक वह लगभग 50 लाख 51 हजार रुपए चुका चुका है। इसके बावजूद रोहित और उसके गुर्गों द्वारा धमकियां और वसूली जारी थी। मामले में पुलिस ने रोहित तोमर, दिव्यांश तोमर, आकाश मिश्रा और योगेश सिन्हा के खिलाफ छत्तीसगढ़ ऋणियों का संरक्षण अधिनियम, अवैध वसूली और जान से मारने की धमकी सहित अन्य धाराओं में 6 एफआईआर दर्ज की हैं।

    Read Also-  सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: महंगाई भत्ता बढ़कर 53 प्रतिशत हुआ, जुलाई से मिलेगा लाभ!

    कोरोना काल में बिगड़ा व्यापार, कर्ज लेने की मजबूरी
    गजानंद सिंह भनपुरी खमतराई क्षेत्र के निवासी हैं और होटल व्यवसाय से जुड़े हैं। कोरोना महामारी के दौरान व्यापार में भारी घाटा होने के कारण उन्हें आर्थिक संकट का सामना करना पड़ा। बैंक से लोन नहीं मिल पाने की स्थिति में उन्होंने एक जान-पहचान के माध्यम से रोहित तोमर से संपर्क किया। रोहित ने गजानंद को 15 लाख रुपए उधार दिए, लेकिन इसके बदले में उसने गजानंद के जमीन के कागजात, साइन किए हुए कोरे चेक और अन्य दस्तावेज अपने पास रख लिए।

    मासिक ब्याज के नाम पर हफ्ते-हफ्ते की वसूली
    गजानंद के अनुसार, रोहित ने शुरुआती बातचीत में हर महीने 50 हजार रुपए ब्याज की मांग की थी, लेकिन कुछ ही समय बाद यह रकम हर हफ्ते वसूली जाने लगी। ब्याज देने में ज़रा भी देर होने पर रोहित फोन पर भद्दी-भद्दी गालियां देता और घर में घुसकर जान से मारने की धमकी देता था। यह सब केवल गजानंद ही नहीं, बल्कि उनके परिवार के साथ भी हो रहा था।

    Read Also-  आरंग के गुल्लू सरकारी स्कूल से वायरल हुई बच्चों के झाड़ू लगाने की वीडियो, BMO बोले – श्रमदान कर रहे थे

    15 लाख का कर्ज, 50 लाख की वसूली
    गजानंद ने बताया कि उन्होंने 30 जून 2022 को रोहित तोमर के ऑफिस में जाकर 15 लाख रुपए उधार लिए थे। लगातार धमकियों के चलते उन्होंने 19 अक्टूबर 2022 को पूरा मूलधन लौटा दिया। लेकिन वसूली यहीं नहीं रुकी। जनवरी 2023 में 12 लाख और देने पड़े, इसके बाद अलग-अलग किस्तों में कुल 50 लाख 51 हजार रुपए रोहित तोमर और उसके गुर्गों द्वारा वसूले गए।

    मानसिक प्रताड़ना से टूट गया कारोबारी, आत्महत्या का विचार तक आया
    लगातार धमकियों और मानसिक उत्पीड़न से परेशान गजानंद सिंह ने बताया कि कई बार आत्महत्या का विचार आया। रोहित तोमर और दिव्यांश तोमर उन्हें गालियां देकर धमकाते थे, होटल और जमीन हड़पने की धमकियां भी दी जाती थीं। अपनी जान बचाने और कर्ज चुकाने के लिए उन्होंने दूसरों से भी पैसा उधार लिया, लेकिन वसूली बंद नहीं हुई।

    Read Also-  पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 161 पुलिसकर्मियों का हुआ तबादला, देखें पूरी सूची

    पुलिस ने दर्ज की 6 एफआईआर, एक आरोपी जेल में, बाकी फरार
    गजानंद की शिकायत पर पुलिस ने रोहित तोमर, दिव्यांश तोमर, आकाश मिश्रा और योगेश सिन्हा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। कारोबारी ने पुलिस को पेन ड्राइव में कॉल रिकॉर्डिंग, बैंक ट्रांजैक्शन डिटेल्स और वीडियो फुटेज जैसे महत्वपूर्ण सबूत सौंपे हैं। इस मामले में आरोपी दिव्यांश तोमर पहले से ही न्यायिक हिरासत में रायपुर सेंट्रल जेल में बंद है, जबकि रोहित तोमर सहित अन्य आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस ने उनकी जमानत रद्द कराने के लिए कोर्ट में अपील भी की है।

    तोमर गिरोह पर शिकंजा कसने के बाद सामने आ रहे हैं और पीड़ित
    पुलिस अधिकारियों के अनुसार, तोमर भाइयों के खिलाफ कार्रवाई के बाद अब तक 6 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। इससे पहले आरोपी का खौफ इतना था कि पीड़ित सामने आने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे। लेकिन जैसे ही पुलिस ने सख्ती दिखाई, पीड़ितों ने अब शिकायतें दर्ज करानी शुरू कर दी हैं। एक अन्य मामला नारायणपुर जिले से सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति ने बताया कि उसने रोहित तोमर से 10 लाख का कर्ज लिया था, लेकिन अब तक ब्याज सहित 1.10 करोड़ रुपए चुका चुका है।

    Read Also-  बिलासपुर में लूडो किंग के जरिए चल रहा था ऑनलाइन सट्टा, चार सटोरिये गिरफ्तार

    CSP बोले-  आरोपियों की तलाश जारी, जमानत रद्द कराने की प्रक्रिया शुरू
    मामले की जांच कर रहे CSP राजेश देवांगन ने बताया कि अब तक तोमर गिरोह पर छह आपराधिक प्रकरण दर्ज हो चुके हैं। वीरेंद्र तोमर और रोहित तोमर अभी फरार हैं, उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने कोर्ट से दोनों की जमानत रद्द करने की मांग की है, ताकि उन्हें जल्द हिरासत में लिया जा सके।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    crime news raipur raipur crime news raipur crime news cg raipur news crime
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    11 साल बाद झीरम कांड में आया फैसला, NIA कोर्ट ने 10 आरोपियों को दोषी माना

    प्रयास आवासीय विद्यालय में रैगिंग के नाम पर मारपीट, दो छात्र गंभीर रूप से घायल

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री, भक्तों के साथ किया हरे कृष्ण महामंत्र का घोष

    AAP छत्तीसगढ़ को बड़ा झटका, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष उत्तम जायसवाल ने दिया इस्तीफा

    रायगढ़ में वन विभाग-पुलिस की बड़ी कार्रवाई, खैर-तेंदू तस्करी सिंडिकेट के 3 सदस्य गिरफ्तार

    धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जुए की महफिल पर छापा, 6 जुआरी गिरफ्तार

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.