रायपुर। राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र के मैटल पार्क इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब बोरी में बंद एक युवक की लाश बरामद हुई। मृतक की पहचान 25 से 30 वर्षीय रामा माड़ेक के रूप में हुई है, जो उरला स्थित आरआर इस्पात कंपनी में कार्यरत था।
अवैध संबंध बना मौत की वजह
पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। रामा माड़ेक की हत्या अवैध संबंध के चलते की गई। इस हत्याकांड में आरोपी महिला सोनम बंजारे ने अपने पति कृष्णा बंजारे और देवर रामाराम के साथ मिलकर साजिश रची और वारदात को अंजाम दिया।
Read Also- फरार तोमर ब्रदर्स की ऐशो-आराम पर प्रशासन ने कसा शिकंजा, करणी सेना ने किया किनारा
सिर पर वार कर की गई हत्या
प्रारंभिक जांच और घटनास्थल से मिले सुरागों से अंदेशा है कि रामा के सिर पर वार कर उसकी हत्या की गई। इसके बाद आरोपियों ने शव को बोरी में भरकर मैटल पार्क इलाके में फेंक दिया, ताकि पहचान छिपाई जा सके।
मौके पर पहुंचे आला अधिकारी
घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी, सीएसपी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने महत्वपूर्ण सबूत इकट्ठा किए हैं, जो मामले की गुत्थी सुलझाने में अहम साबित हो रहे हैं।
Read Also- खाद के लिए सड़क पर उतरे किसान: 20 गांवों की गूंज से थमा यातायात
तीनों आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला सोनम बंजारे, उसके पति कृष्णा बंजारे और देवर रामाराम को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या की पूरी साजिश और कारणों का खुलासा किया जाएगा।




