Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    BA-LLB छात्रों को बड़ी राहत, गुरु घासीदास यूनिवर्सिटी ने रद्द किया री-एग्जाम

    July 24, 2026

    राजीव भवन विवाद: FIR के विरोध में खम्हारडीह थाने के बाहर कांग्रेस का धरना, भाजपा नेताओं पर भी केस की मांग

    July 23, 2026

    स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित, सरकार ने हड़ताली अतिथि शिक्षकों को दिया 27 जुलाई तक का समय

    July 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • BA-LLB छात्रों को बड़ी राहत, गुरु घासीदास यूनिवर्सिटी ने रद्द किया री-एग्जाम
    • राजीव भवन विवाद: FIR के विरोध में खम्हारडीह थाने के बाहर कांग्रेस का धरना, भाजपा नेताओं पर भी केस की मांग
    • स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित, सरकार ने हड़ताली अतिथि शिक्षकों को दिया 27 जुलाई तक का समय
    • NEET मुद्दे पर कांग्रेस पर बरसे प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, बोले— छात्रों के आंदोलन को राजनीति की भेंट चढ़ाया
    • छत्तीसगढ़ में सड़क सुरक्षा के लिए आईआईटी मद्रास के साथ हुआ ऐतिहासिक एमओयू
    • 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते महिला आरक्षक रंगे हाथ गिरफ्तार
    • रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने लोकसभा में उठाया किसानों की फसल खरीदारी का मुद्दा
    • डिजिटल सुशासन की राह पर छत्तीसगढ़: सेवा सेतु पर 35 विभागों की 564 सेवाएं, AI और भारतनेट से मिलेगी नई रफ्तार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Friday, July 24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » फरार तोमर ब्रदर्स की ऐशो-आराम पर प्रशासन ने कसा शिकंजा, करणी सेना ने किया किनारा

    फरार तोमर ब्रदर्स की ऐशो-आराम पर प्रशासन ने कसा शिकंजा, करणी सेना ने किया किनारा

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareAugust 25, 2025 trending No Comments2 Mins Read
    फरार तोमर ब्रदर्स की ऐशो-आराम पर प्रशासन ने कसा शिकंजा, करणी सेना ने किया किनारा

    रायपुर। राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना ने सोमवार को मीडिया से चर्चा करते हुए साफ कहा कि वीरेंद्र सिंह तोमर का करणी सेना से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि छत्तीसगढ़ में संगठन की कमान प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह परिहार के हाथों में है और सभी गतिविधियां उन्हीं के नेतृत्व में संचालित होती हैं।
    मकराना ने बताया कि हाल ही में वीरेंद्र सिंह तोमर द्वारा करणी सेना के नाम का दुरुपयोग करने की शिकायतें सामने आई हैं। इस मुद्दे पर संगठन की बैठक भी बुलाई गई, जिसमें सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि करणी सेना का नाम किसी भी निजी स्वार्थ या अवैध गतिविधि के लिए इस्तेमाल नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि करणी सेना पूरी तरह सामाजिक और सांस्कृतिक उद्देश्यों के लिए समर्पित संगठन है और इसका किसी भी गैर-कानूनी कार्य से कोई लेना-देना नहीं है।

    Read Also-  खाद के लिए सड़क पर उतरे किसान: 20 गांवों की गूंज से थमा यातायात

    फरार चल रहे तोमर बंधु
    वीरेंद्र सिंह तोमर और रोहित तोमर पहले से ही कानून के शिकंजे में हैं और फिलहाल फरार चल रहे हैं। उनकी संपत्तियां कुर्क की जा चुकी हैं, इसके बावजूद वे करणी सेना के नाम का सहारा लेकर लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। मकराना ने जनता और मीडिया से अपील की कि वे संगठन की आधिकारिक घोषणाओं को ही सही मानें और भ्रामक जानकारी फैलाने वाले लोगों से सावधान रहें।

    आलीशान बंगला कुर्क
    प्रशासन ने फरार तोमर ब्रदर्स की ऐशो-आराम की जिंदगी पर बड़ा प्रहार किया है। 23 अगस्त को एसडीएम एन.के. चौबे की मौजूदगी में भाठागांव स्थित उनका आलीशान बंगला कुर्क कर लिया गया। इस संपत्ति में दोनों भाइयों का 1500-1500 वर्गफीट हिस्सा है। कार्रवाई सीजेएम के आदेश के बाद की गई और अब कोर्ट की अनुमति के बिना इस घर में न तो कोई बदलाव हो सकेगा और न ही इसे बेचा जा सकेगा।
    इससे पहले रायपुर नगर निगम ने रोहित तोमर के अवैध ऑफिस पर बुलडोज़र चलाकर उसे जमींदोज कर दिया था। पुलिस की याचिका पर कोर्ट ने अंतिम चेतावनी देते हुए 18 अगस्त तक दोनों भाइयों को पेश होने का मौका दिया था, लेकिन वे अदालत में हाजिर नहीं हुए और पिछले दो महीने से फरार चल रहे हैं।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    raipur latets news raipur news raipur news hindi raipur news in hindi raipur news today raipur todays news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    शराब घोटाला मामला: सुप्रीम कोर्ट से चैतन्य बघेल को बड़ी राहत, जमानत के खिलाफ याचिकाएं खारिज

    प्रदेश में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी

    राजीव भवन बवाल पर सियासत तेज, एफआईआर को लेकर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

    NEET पेपर लीक पर प्रदेश में सियासी संग्राम, रायपुर में तनाव, बिलासपुर में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

    नीट और नई शिक्षा नीति के विरोध में रायपुर में छात्र आंदोलन तेज, कई संगठनों ने दिया समर्थन

    राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला, कई जिलों के ASP-DSP बदले, देखें पूरी सूची…

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.