Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    रास्ता रोककर युवक की आंखों में झोंकी मिर्च, लूट की कोशिश करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

    July 24, 2026

    छत्तीसगढ़ में UCC पर तेज़ी, शीतकालीन सत्र में लाने की तैयारी: CM साय

    July 24, 2026

    एक ऐप, सभी रेलवे सेवाएं: RailOne App से यात्रियों को मिल रही स्मार्ट सुविधाएं

    July 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रास्ता रोककर युवक की आंखों में झोंकी मिर्च, लूट की कोशिश करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
    • छत्तीसगढ़ में UCC पर तेज़ी, शीतकालीन सत्र में लाने की तैयारी: CM साय
    • एक ऐप, सभी रेलवे सेवाएं: RailOne App से यात्रियों को मिल रही स्मार्ट सुविधाएं
    • BA-LLB छात्रों को बड़ी राहत, गुरु घासीदास यूनिवर्सिटी ने रद्द किया री-एग्जाम
    • राजीव भवन विवाद: FIR के विरोध में खम्हारडीह थाने के बाहर कांग्रेस का धरना, भाजपा नेताओं पर भी केस की मांग
    • स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित, सरकार ने हड़ताली अतिथि शिक्षकों को दिया 27 जुलाई तक का समय
    • NEET मुद्दे पर कांग्रेस पर बरसे प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, बोले— छात्रों के आंदोलन को राजनीति की भेंट चढ़ाया
    • छत्तीसगढ़ में सड़क सुरक्षा के लिए आईआईटी मद्रास के साथ हुआ ऐतिहासिक एमओयू
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Friday, July 24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » छग मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय: ग्रामीण परिवहन व्यवस्था सुदृढ़ करने, तकनीकी शिक्षा के विस्तार और शिक्षकों के समायोजन को मिली मंजूरी

    छग मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय: ग्रामीण परिवहन व्यवस्था सुदृढ़ करने, तकनीकी शिक्षा के विस्तार और शिक्षकों के समायोजन को मिली मंजूरी

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareApril 30, 2025 trending No Comments3 Mins Read
    साय सरकार की कैबिनेट बैठक में लिए गए ऐतिहासिक निर्णय

    CM Sai Cabinet Meeting Decision: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज अटल नगर, नवा रायपुर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में मंत्रिपरिषद की अहम बैठक आयोजित की गई। सुबह 11:30 बजे शुरू हुई इस बैठक में राज्यहित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

    Read Also-  छत्तीसगढ़ सरकार ने बीएड. डिग्रीधारी बर्खास्त शिक्षकों को दी राहत, 2621 सहायक शिक्षक होंगे समायोजित

    ग्रामीण परिवहन सेवा को बढ़ावा देने मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सुविधा योजना को मंजूरी
    CM Sai Cabinet Meeting Decision:  बैठक में मंत्रिपरिषद ने ‘मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सुविधा योजना’ शुरू करने का निर्णय लिया। इसका उद्देश्य सुदूर, अनुसूचित व ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर यात्री परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना है। इस योजना के तहत 18 से 42 सीटों की क्षमता वाले हल्के व मध्यम वाहन संचालित किए जाएंगे। ग्रामीण मार्गों का निर्धारण राज्य व जिला स्तरीय समिति द्वारा किया जाएगा।

    स्थानीय निवासियों को प्राथमिकता के साथ अनुमति दी जाएगी, विशेषकर अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, महिलाएं तथा नक्सल प्रभावित व्यक्ति लाभान्वित होंगे। चयन प्रक्रिया निविदा के माध्यम से की जाएगी। तीन वर्षों तक वाहन कर में पूर्ण छूट दी जाएगी तथा संचालन के लिए पहले वर्ष 26 रुपये, दूसरे वर्ष 24 रुपये और तीसरे वर्ष 22 रुपये प्रति किलोमीटर की वित्तीय सहायता दी जाएगी।

    इसके अतिरिक्त, दृष्टिहीन, बौद्धिक दिव्यांग, चलने में असमर्थ दिव्यांग, 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक और एड्स पीड़ित व्यक्तियों को एक सहचर के साथ किराया पूरी तरह माफ किया जाएगा। वहीं, नक्सल प्रभावितों को आधे किराए में सफर की सुविधा दी जाएगी।

    Read Also-  छत्तीसगढ़ में शुरू होगी ‘‘मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सुविधा योजना‘‘ जानिए कितनी होगी प्रति किलोमीटर किराया दर

    राज्य में तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने NIELIT को भूमि आवंटन
    CM Sai Cabinet Meeting Decision:  डिजिटल कौशल और तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए मंत्रिपरिषद ने नवा रायपुर में ‘नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी’ (NIELIT) की स्थापना के लिए 10.023 एकड़ भूमि नि:शुल्क आवंटित करने की स्वीकृति दी। इस संस्थान के शुरू होने से युवाओं को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा और बेहतर रोजगार के अवसर मिलेंगे।

    Read Also-  कृषक उन्नति योजना का लाभ अब इन किसानों को भी

    कृषक उन्नति योजना का दायरा बढ़ा, अब बटाई, लीज व डुबान क्षेत्र के किसान भी होंगे लाभान्वित
    CM Sai Cabinet Meeting Decision:  मंत्रिपरिषद ने कृषक उन्नति योजना के दिशा-निर्देशों में संशोधन करते हुए अब रेगहा, बटाई, लीज और डुबान क्षेत्र पर खेती करने वाले किसानों को भी इसका लाभ देने का निर्णय लिया है। खरीफ मौसम में जिन किसानों से धान या धान बीज का उपार्जन सहकारी समिति या छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषक विकास निगम लिमिटेड के माध्यम से किया गया है, उन्हें भी आदान सहायता राशि दी जाएगी।

    Read Also-   छत्तीसगढ़ में तकनीकी शिक्षा को सशक्त बनाने एक कदम और, डिजिटल कौशल को भी मिलेगा बढ़ावा

    बी.एड. धारक 2621 सहायक शिक्षकों का पुनः समायोजन
    सीधी भर्ती 2023 के बाद सेवा से पृथक किए गए 2621 बी.एड. धारक सहायक शिक्षकों के हित में मंत्रिपरिषद ने उन्हें सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला) के रूप में समायोजित करने का निर्णय लिया है। यह समायोजन राज्य के 4,422 रिक्त पदों पर किया जाएगा, जिनमें से अधिकांश गैर विज्ञापित हैं।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    cg cabinet meeting cm sai cabinet meeting decisions sai cabinet meeting decisions sai cabinet meeting news vishnu deo sai cabinet meeting
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    रास्ता रोककर युवक की आंखों में झोंकी मिर्च, लूट की कोशिश करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

    छत्तीसगढ़ में UCC पर तेज़ी, शीतकालीन सत्र में लाने की तैयारी: CM साय

    एक ऐप, सभी रेलवे सेवाएं: RailOne App से यात्रियों को मिल रही स्मार्ट सुविधाएं

    BA-LLB छात्रों को बड़ी राहत, गुरु घासीदास यूनिवर्सिटी ने रद्द किया री-एग्जाम

    राजीव भवन विवाद: FIR के विरोध में खम्हारडीह थाने के बाहर कांग्रेस का धरना, भाजपा नेताओं पर भी केस की मांग

    स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित, सरकार ने हड़ताली अतिथि शिक्षकों को दिया 27 जुलाई तक का समय

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.