Raipur Latest News : रायपुर शहर के डंगनिया क्षेत्र में आज पानी की सप्लाई बाधित रहेगी। जानकारी के अनुसार, नगर निगम के पानी टंकी सफाई अभियान के तहत डंगनिया टंकी की सफाई की जाएगी। इस दौरान, लोगों को आज शाम पानी की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है। डंगनिया टंकी से पानी सप्लाई आंशिक रूप से बाधित रहेगी।
Read Also- प्रेमी ने 14 साल की प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, स्कूल से लौट रही थी 8वीं की छात्रा, सूने मकान में ले जाकर रॉड से मारा
Raipur Latest News : नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक, 1 फरवरी को जल कार्य विभाग ने ईदगाहभाठा के 3200 किलोलीटर क्षमता वाले ओवर हेड टैंक की सिल्ट सफाई का कार्य पूरा किया था। इसके बाद रविवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक 3500 किलोलीटर क्षमता वाली डंगनिया टंकी की सफाई की जाएगी।




