Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    जनप्रतिनिधियों के लंबित मामलों पर हाईकोर्ट सख्त, ट्रायल कोर्ट से मांगी ताजा रिपोर्ट

    August 1, 2026

    अटल प्रतिमा घोटाले में कार्रवाई: कटघोरा के उप अभियंता चंद्र प्रकाश जायसवाल निलंबित

    July 31, 2026

    5 लाख मीट्रिक टन चावल के शीघ्र उठाव की पहल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय मंत्री से पर्याप्त रेलवे रैक उपलब्ध कराने का किया आग्रह

    July 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • जनप्रतिनिधियों के लंबित मामलों पर हाईकोर्ट सख्त, ट्रायल कोर्ट से मांगी ताजा रिपोर्ट
    • अटल प्रतिमा घोटाले में कार्रवाई: कटघोरा के उप अभियंता चंद्र प्रकाश जायसवाल निलंबित
    • 5 लाख मीट्रिक टन चावल के शीघ्र उठाव की पहल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय मंत्री से पर्याप्त रेलवे रैक उपलब्ध कराने का किया आग्रह
    • CGPSC भर्ती घोटाला: पूर्व अध्यक्ष टामन सोनवानी 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेजे गए
    • बस्तर पंडुम को लेकर कांग्रेस का वार, 6 करोड़ से ज्यादा खर्च पर उठाए सवाल
    • छत्तीसगढ़ में साइंस सिटी और एआई गैलरी परियोजना को मिलेगी रफ्तार, प्रमुख सचिव ने की समीक्षा
    • बस्तर के दूरस्थ गांवों में बिजली पहुंचाने की बड़ी पहल, सीएम साय ने केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम से की मुलाकात
    • केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान से मिले सीएम साय, बस्तर के दुर्गम गांवों के लिए सड़क योजना में छूट की मांग
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Saturday, August 1
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » लॉ में करियर बनाने वालों के लिए जरूरी खबर, रायपुर के इस कॉलेज में अब BALLB कोर्स शुरू, जानिए कैसे लें एडमिशन

    लॉ में करियर बनाने वालों के लिए जरूरी खबर, रायपुर के इस कॉलेज में अब BALLB कोर्स शुरू, जानिए कैसे लें एडमिशन

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareAugust 9, 2024 trending No Comments2 Mins Read
    Important news for those making a career in law

    Chhattisgarh News: शासकीय जे. योगानंदम छत्तीसगढ़ कॉलेज रायपुर में विधि विभाग में अब बीएएलएलबी का कोर्स शुरू हो गया है। इसके लिए बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने सम्बद्धता प्रदान कर दी है। उच्च शिक्षा विभाग ने प्रवेश की तिथि 16 अगस्त तक बढ़ा दी है। लिहाजा बीएएलएलबी पाठ्यक्रम के प्रथम सेमेस्टर और एलएलएल के प्रथम सेमेस्टर के लिए प्रवेश की प्रक्रिया जारी है।

    विधि विभाग की विभागाध्यक्ष डा. विनीता अग्रवाल ने बताया कि प्रथम प्रवेश सूची आठ अगस्त 2024 को जारी हो चुकी है और अंतिम प्रवेश तिथि 16 अगस्त को है। इसके बाद ओपन काउंसलिंग की जाएगी। विधि की पढ़ाई के मामले में अब कॉलेज में एलएलबी, बीएएलएलबी, एलएलएम और पीएचडी पाठ्यक्रम एक साथ संचालित हो रहा है। यहां से पांच शोधार्थी पीएचडी की डिग्री हासिल कर चुके हैं और कई शोधार्थी अध्ययनकार्य में जुटे हुए हैं।

    Read Also-  इस दिन पूरे प्रदेश में बंद रहेगी शराब दुकान, बेचते पकड़े गए तो होगी कड़ी कार्रवाई…

    सहायक प्राध्यापकों के पद पर भर्ती
    Chhattisgarh News:  छत्तीसगढ़ कालेज के प्राचार्य अमिताभ बैनर्जी ने बताया कि नए पाठ्यक्रम के अनुसार विधि विभाग में सहायक प्राध्यापक के रिक्त पद के विरुद्ध अध्यापन व्यवस्था के लिए योग्य और निर्धारित योग्यताधारी आवेदकों से अतिथि व्याख्याता के चार पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इसी तरह अतिथि व्याख्याता मनोविज्ञान और इतिहास के लिए भी एक-एक पदों पर भर्ती की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया की अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए छत्तीसगढ़ कॉलेज के वेबसाइट www.cgcollege.org पर संपर्क किया जा सकता है।

    Read Also-  लिफ्ट देने के बहाने महिला से सामूहिक दुष्कर्म, पीड़िता को छोड़कर भागे तीनों युवक

    छत्तीसगढ़ कालेज का पुराना है इतिहास
    Chhattisgarh News:  छत्तीसगढ़ में यदि पहले महाविद्यालय का जब भी जिक्र होता है, तो हर कोई छत्तीसगढ़ महाविद्यालय का नाम जरूर लेता है। इतिहासकारों की मानें तो अंग्रेजों के शासन काल में उच्च शिक्षा हासिल करना काफी मुश्किल था। उस दौर में महाविद्यालय की स्थापना किसी युद्ध जीतने से कम नहीं थी। ऐसे में एडवोकेट जे. योगानंदम ने महाविद्यालय की स्थापना के लिए एक समिति बनाई, जिसका नाम छत्तीसगढ़ शिक्षण समिति रखा गया। इसी समिति की बदौलत 16 जुलाई 1938 को महाविद्यालय का निर्माण किया गया। पहले यह महाविद्यालय बांस की टट्टों से पुराना हेडक्वार्टर के पास संचालित होता था, लेकिन नवंबर 1957 में देश के प्रथम उपराष्ट्रपति डा. राधाकृष्णन ने महाविद्यालय का उद्धाटन किया था।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    breaking news cg news chhattisgarh news hindi news latest news madhya pradesh news mp news raipur raipur news raipur news cg raipur news today today news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    रायपुर में खजूर कारोबारी पर GST की बड़ी कार्रवाई, 1.30 करोड़ रुपये की पेनाल्टी वसूली

    महंगे बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का बड़ा आंदोलन, 1 अगस्त से शुरू होगा प्रदेशव्यापी अभियान

    पेंशनरों को बड़ी राहत: हाईकोर्ट ने 32 महीने का रुका एरियर जारी करने का दिया निर्देश

    8 सितंबर तक कराएं पंजीयन, 12 सितंबर की लोक अदालत में होगा ई-चालान का निपटारा

    दिल्ली बैठक से पहले अजय चंद्राकर का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- पार्टी ने खो दी प्रासंगिकता

    रायपुर के तेलीबांधा के हार्डवेयर दुकान में भीषण आग, ऑक्टोपस बार समेत तीन दुकानें जलकर राख

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.