रायपुर। छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की सात ट्रेनों को रद्द किया गया है। ये ट्रेनें 26 जनवरी से 14 फरवरी तक विभिन्न तारीखों में प्रभावित रहेंगी।
दक्षिण मध्य रेलवे के सिकंदराबाद मंडल के काजीपेट-बल्लारशाह सेक्शन में तीसरी लाइन एवं नई लाइन कमीशनिंग के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किए जाने से यह निर्णय लिया गया है। इससे रायगढ़, कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग, जांजगीर-चांपा तथा राजनांदगांव के आने-जाने वाले यात्रियों पर असर पड़ेगा।
रेलवे प्रशासन ने बताया कि रेलवे बोर्ड के निर्देश पर विभिन्न जोनों में इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास कार्य तेजी से किए जा रहे हैं, ताकि यात्री सुविधाओं का विस्तार हो सके। इस कार्य के कारण कुछ ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हो रहा है।
27 जनवरी तथा 3, 10 एवं 13 फरवरी को गाड़ी संख्या 12251 यशवंतपुर-कोरबा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया काचीगुड़ा-निजामाबाद जंक्शन-मुदखेड़ जंक्शन-पिंपलखुटी-नागपुर-दुर्ग-बिलासपुर से संचालित होगी।




