रायपुर। राजधानी रायपुर में एक बेटे ने अपने ही पिता की हत्या कर दी है। बेटे के बाइक खरीदने से पिता नाराज था, इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, फिर तैश में आकर बेटे ने हसिया से वार कर पिता को मार डाला। घटना गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान राहुल साहू के रूप में हुई है। बाइक खरीदने को लेकर पिता संतोष साहू नाराज था और उसने बाइक में तोड़फोड़ की थी। पिता बेटे से अक्सर पैसों की मांग करता था। पैसा न देने और बाइक खरीदने को लेकर दोनों में विवाद हुआ था। गुस्से में आकर बेटे ने पिता पर हसिया से हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।





